वोटर लिस्ट से कट गया था नाम? घबराएं नहीं, अब फिर जुड़वाने का मौका, निर्वाचन आयोग ने दी राहत

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Nov 12, 2026, 08:09 IST
निर्वाचन आयोग आज से मप्र समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का अभियान शुरू कर रहा है। इससे 5.86 करोड़ कटे हुए मतदाताओं को फिर से मौका मिलेगा।
Election Commission starts voter list revision across 17 states including MP giving a fresh chance to nearly 6 crore voters to add their names
क्या आपका नाम भी पिछली बार वोटर लिस्ट से कट गया था? यदि हां तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अभी भी अपना नाम लिस्ट में शामिल करवा सकते हैं। साथ ही जो लोग पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, उनके लिए भी यह बढ़िया अवसर है। निर्वाचन आयोग ने देश के करीब 6 करोड़ लोगों को फिर से अपना नाम जुड़वाने का मौका दिया है।

आज यानी गुरुवार, 12 नवंबर से मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के दरवाजे खुल रहे हैं। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह पूरा अभियान क्या है और इसका असर किन-किन राज्यों पर पड़ने वाला है।



स्पेशल समरी रिवीजन की शुरुआत

निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) आज से देश भर में स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) अभियान की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित क्षेत्रों में गुरुवार से ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि उत्तर प्रदेश के लोगों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वहां यह काम 5 दिन बाद शुरू किया जाएगा।



SIR (special intensive revision) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में कुल 64.57 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। वहीं अंतिम मतदाता सूची के जो आंकड़े सामने आए, उनके मुताबिक यह संख्या घटकर 58.71 करोड़ ही रह गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि करीब 5.86 करोड़ मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं।



सत्यपान प्रक्रिया पर उठ सकते हैं सवाल

अब इस नए अभियान में दो बहुत ही दिलचस्प बातें देखने को मिलेंगी। पिछली बार हटाए गए लोगों में से बड़ी संख्या में लोग वापस अपना नाम सूची में जुड़वाते हैं, तो पिछली (SIR) की सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठना तय है।



वहीं दूसरी तरफ अगर नाम जुड़वाने वालों की संख्या कम रहती है, तो यह देखना बहुत जरूरी हो जाएगा कि कहीं सही और पात्र लोग इस पुनरीक्षण प्रक्रिया से बाहर तो नहीं छूट रहे हैं। खास तौर पर बिहार और बंगाल में दोबारा जुड़ने वाले वोटर्स का आंकड़ा बहपत अहम रहने वाला है।



राज्यवार समझें किस राज्य में कितने वोटर कम हुए

पिछली प्रक्रिया के दौरान देश के कई बड़े राज्यों में लाखों-करोड़ों की संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटे थे। आइए नीचे दिए गए प्वाइंट्स में देखते हैं कि किस राज्य में कितने वोटर्स घटे थे...



  • उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh): यहां सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ वोटर कम हुए थे।
  • तमिलनाडु (Tamil Nadu): इस राज्य में 74.07 लाख मतदाताओं के नाम घटे थे।
  • गुजरात (Gujarat): यहां 68.13 लाख वोटर्स के नाम कम हुए थे।
  • पश्चिम बंगाल (West Bengal): बंगाल में 61.78 लाख मतदाता सूची से बाहर हुए थे।
  • बिहार (Bihar): यहां 47.77 लाख वोटर्स की संख्या कम हुई थी।
  • मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh): मप्र में 34.25 लाख मतदाता कम हुए थे।
  • राजस्थान (Rajasthan): यहां 33.65 लाख वोटर्स घटे थे।
  • छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh): इस राज्य में 25.00 लाख मतदाताओं के नाम कम हुए थे।
  • पंजाब (Punjab): यहां 13.60 लाख वोटर्स की संख्या घटी थी।
  • अन्य राज्य (Other States): बाकी अन्य राज्यों को मिलाकर कुल 23.64 लाख वोटर्स कम हुए थे।
  • कुल आंकड़ा (Total Figure): सभी को मिलाकर कुल 5.86 करोड़ मतदाता कम हुए थे।

यूपी में बदली तारीख और 2027 चुनावों का बनेगा आधार

उत्तर प्रदेश में 5 दिन खिसकी तारीख

उत्तर प्रदेश में मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन पहले 12 तारीख को होना था। अब यह 17 नवंबर को किया जाएगा। इसी वजह से वहां दावे और आपत्तियां दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया 5 दिन आगे खिसक गई है।



2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी

यह अभियान आने वाले समय की राजनीति के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों के चुनावों के लिए एसएसआर (SSR) की अंतिम सूची, जो 4 जनवरी 2027 को आएगी वही मुख्य आधार बनेगी।



Tags:
  • Election Commission of India
  • निर्वाचन आयोग
  • मतदाता सूची
  • 2027 में विधानसभा चुनाव
  • special intensive revision
  • स्पेशल समरी रिवीजन
  • विधानसभा चुनाव