MP Weather Update : खूब तप रहा नौतपा, मध्य प्रदेश में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, खरगोन और खंडवा सबसे गर्म

Sandeep Kumar | May 26, 2024, 06:38 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-26T063643.040.jpg
नौतपा के पहले दिन एमपी के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भीषण गर्मी रही। वहीं, शाजापुर के मक्सी में गर्मी के चलते एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश वासियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ( weather department ) ने प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में राज्य में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। नौतपा के पहले दिन शनिवार यानी 25 मई को सबसे ज्यादा तापमान खंडवा और खरगोन में 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं एमपी के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में भीषण गर्मी रही। शाजापुर के मक्सी में गर्मी के चलते एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में 42.9 डिग्री, ग्वालियर में 43.9 डिग्री, इंदौर में 43.3 डिग्री और जबलपुर में 41.1 डिग्री तापमान ( temperature ) रहा। उज्जैन का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन, सागर, खजुराहो, गुना, दमोह, नरसिंहपुर, धार, टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी तेज गर्मी रही। कुछ जगहों पर आंधी का दौर भी चला।



47b24247-4fc


तापमान 47 डिग्री से ज्यादा जाने का अनुमान


मौसम विभाग ने बताया कि 26 मई से नौतपा ( Nautapa ) खूब तपने वाले हैं। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। नौतपा की गर्मी को देखते हुए ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया है। 26 से 31 मई के बीच हीटवेव और सीवियर हीट वेव (लू) चलेगी। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू तापघात उपचार वार्ड भी बनाए हैं। यदि कोई हीटवेव की चपेट में आने से बीमार होता है तो इन वार्ड में तत्काल उपचार दिया जाएगा।



भोपाल में चार दिन तक बिजली के मेंटेनेंस पर रोक


राजधानी भोपाल में इन दिनों बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। अब तेज गर्मी को देखते हुए बिजली कंपनी ने रूटीन मेंटेनेंस अगले चार दिन के लिए टाल दिया है। भोपाल में 28 मई तक मेंटेनेंस नहीं होगा। इससे पहले बिजली कंपनी हर रोज एवरेज 30 बड़े इलाकों में मेंटेनेंस कर रही थी।



भट्टी जैसा तपेगा, ग्वालियर शहर सहित अंचल


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 28 मई के बीच सीवियर हीटवेव की वजह से ग्वालियर शहर सहित अंचल भट्टी जैसा तपेगा। सीवियर हीट वेव की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वेदप्रकाश ने बताया कि इस समय राजस्थान का रेगिस्तान तप रहा है। बंगाल की खाड़ी का तूफान तट से टकराने के बाद पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाएगा। इससे हवा का रुख पश्चिमी दिशा से होगा। पश्चिमी हवा अपने साथ राजस्थान की भीषण गर्मी लेकर आएगी। हीटवेव की गति अधिक होने से चुभन बढ़ेगी। हवा में नमी नहीं होने से हवा गर्म हो जाएगी।



MP में मौसम विभाग का अलर्ट


मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने रतलाम,उज्जैन,शाजापुर,आगरमालवा,टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर,शिवपुरी, ग्वालियर और श्योपुर लू चलने का अलर्ट जारी किया है।



प्रदेश प्रमुख शहरों का तापमान


भोपाल- 42.9 डिग्री


इंदौर- 43.3 डिग्री


जबलपुर- 41.1 डिग्री


उज्जैन- 44 डिग्री


ग्वालियर- 43.9



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • भीषण गर्मी
  • weather
  • Temperature
  • Nautapa
  • हीटवेव
  • सीवियर हीट वेव