गर्मी का रौद्र रूप: भीषण गर्मी से चलती ट्रेन में महिला की मौत

CHAKRESH | Jun 01, 2024, 07:39 IST
heatwave
छुट्टियों के चलते उक्त महिला एक महीने पहले अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ गांव गई थी। वहां से 29 मई की रात को 12 बजे गोरखपुर-वडोदरा एक्सप्रेस में सवार होकर भाई, भाभी और बेटे के साथ जनरल कोच में बैठकर वडोदरा लौट रही थी।

पूरे उत्तर भारत सहित मध्य प्रदेश में भी गर्मी जानलेवा हो गई है। दिल्ली से भोपाल के लिए निकली शताब्दी एक्सप्रेस का एयर कंडीशनर ग्वालियर की गर्मी के कारण फेल हो गया। इधर उत्तर प्रदेश से गुजरात जा रही है एक महिला की गर्मी के कारण तबीयत खराब हो गई। भोपाल में उसके इलाज के लिए डॉक्टर को कॉल किया गया था, लेकिन भोपाल आने तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी।



गुजरात की रहने वाली थी महिला


जानकारी के मुताबिक आशा देवी उत्तर प्रदेश के मऊनाथभंजन की रहने वाली थीं। पति विनोद ने बताया कि वह गुजरात के वडोदरा जिले में ड्राइविंग जॉब करते हैं। पत्नी और पांच बच्चे वहीं साथ रहते हैं। छुट्टियों के चलते एक महीने पहले पत्नी 7 वर्षीय बेटे शुभम के साथ गांव गई थी। वहां से 29 मई की रात को 12 बजे गोरखपुर-वडोदरा एक्सप्रेस में सवार होकर भाई धर्मेंद्र, भाभी और बेटे शुभम के साथ जनरल कोच में वडोदरा लौट रही थी।



लंबे सफर के कारण बिगड़ी तबीयत


गुरुवार को दोपहर 3 बजे करीब 15 घंटे के सफर के बाद आशा की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन में उसने नाश्ता किया था, इसके बाद दोपहर का खाना नहीं खाया। वह लगातार गर्मी के चलते घबराहट की शिकायत कर रही थी। इसी बीच उसके लूज मोशन हुआ। कुछ ही समय बाद उसे उल्टियां हुई। इससे बीना से विदिशा के बीच वह बेहोश हो गई। बैरागढ़ स्टेशन पर ट्रेन रुकी तब डॉक्टर ने चेक किया। उसकी मौत हो चुकी थी।



women dead in train due to heatwave I ट्रेन में महिला की मौत |



Tags:
  • भीषण गर्मी
  • ट्रेन में महिला की मौत
  • women dead in train due to heatwave