MP से 5 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़े, भीड़ से मिलेगी राहत

Aman Vaishnav | Sept 01, 2026, 13:41 IST
5 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़े
5 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़े
पश्चिम रेलवे ने बिहार, यूपी, गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का फेरा नवंबर तक बढ़ा दिया है। इससे ट्रेनों में भीड़ कम होगी। साथ ही आने वाले त्योहारी सीजन में यात्रियों सा सफर भी आसान होगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पश्चिम रेलवे ने पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नवंबर तक चलाने का फैसला किया है।
  • यह फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया।
  • इन ट्रेनों से कई राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा।
  • रेलवे ने सभी दस ट्रेनों की पूरी लिस्ट और उनकी नई तारीखें जारी की हैं।
  • स्टॉपेज और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पश्चिम रेलवे ने त्योहारी और छुट्टियों के सीजन को देखते हुए यह अहम फैसला लिया है। इससे लाखों यात्रियों को सीधा फायदा होगा। खासकर उन लोगों को जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।



गर्मी की छुट्टियों के दौरान इन स्पेशल ट्रेनों में भारी भीड़ देखी गई थी। रक्षाबंधन के त्योहार पर भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने इनसे सफर किया। ऐसे में रेलवे ने इन ट्रेनों को आगे बढ़ाकर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा है।



इन स्पेशल ट्रेनों की वजह से नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम हुआ है। जिन रूटों पर पहले टिकट मिलना मुश्किल था, वहां अब यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिल रहे हैं।



किस ट्रेन को कब तक बढ़ाया गया

रेलवे ने जो लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक हर ट्रेन की नई अंतिम तारीख अलग है।



इंदौर-निजामुद्दीन रूट 09309 इंदौर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब 27 नवंबर तक चलेगी। वहीं 09310 हजरत निजामुद्दीन से इंदौर आने वाली ट्रेन 28 नवंबर तक चलेगी।



सूरत-छपरा रूट 09065 सूरत से छपरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर तक बढ़ाई गई है। इसकी वापसी ट्रेन 09066 छपरा से सूरत 18 नवंबर तक चलेगी। यह रूट बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद अहम है।



प्रतापनगर-लालकुआं रूट 09119 प्रतापनगर से लालकुआं जाने वाली ट्रेन 29 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 09120 लालकुआं से प्रतापनगर ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी। यह रूट उत्तराखंड जाने वालों के लिए फायदेमंद है।



प्रतापनगर-मऊ रूट 09195 प्रतापनगर से मऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर तक बढ़ाई गई है। इसकी वापसी ट्रेन 09196 मऊ से प्रतापनगर 29 नवंबर तक चलेगी। यह रूट यूपी के यात्रियों के लिए उपयोगी है।



गांधीधाम-भागलपुर रूट 09451 गांधीधाम से भागलपुर जाने वाली ट्रेन 27 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 09452 भागलपुर से गांधीधाम ट्रेन 30 नवंबर तक चलेगी।



यात्रियों को क्या फायदा होगा

इन ट्रेनों के बढ़ने से यात्रियों को टिकट बुकिंग (रेलवे टिकट बुकिंग) में ज्यादा विकल्प मिलेंगे। खासकर त्योहारी सीजन में जब मांग बढ़ जाती है, तब यह फैसला राहत देने वाला है। स्टॉपेज और समय में कोई बदलाव न होने से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी।



रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगे भी जरूरत पड़ने पर ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं। जो यात्री पहले से टिकट बुक करना चाहते हैं, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या IRCTC ऐप से जानकारी ले सकते हैं।



ये खबरें भी पढ़िए...

रेल, इंश्योरेंस से हावाई सफर तक, 7 में 5 सर्विस 32% महंगी



रेलवे ने 47 ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे, जयपुर, जोधपुर सहित कई यात्रियों को मिलेगी फायदा।



तत्काल बुकिंग सिस्टम अब और आसान, एक मिनट में बुक होंगे एक लाख से ज्यादा टिकट



22 साल बाद आईआरसीटीसी ने बदला टिकट बुकिंग सिस्टम, देखें सभी बड़े फीचर्स



Tags:
  • त्योहारी सीजन
  • स्पेशल ट्रेन
  • IRCTC
  • पश्चिम रेलवे
  • रेलवे टिकट बुकिंग