Digvijay Singh ने CM Mohan Yadav को क्यों लगाया फोन, जानिए यह है वजह

Marut raj | Mar 08, 2024, 16:42 IST
the sootr
हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों के बीच शुक्रवार को पूर्व सीएम और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पहुंचे। वहां पर पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों का 16 दिन से धरना चल रहा था।

भोपाल. हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट ( Firecracker factory blast in Harda ) के पीड़ितों के बीच शुक्रवार को पूर्व सीएम और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh )पहुंचे। उन्होंने मौके से ही सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) को फोन लगा दिया। दिग्विजय सिंह ने सीएम से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) के आदेश के मुताबिक पीड़ितों और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। इस पर सीएम यादव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पीड़ितों की मांग को समय-सीमा में पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद धरना स्थल पर ही भूख हड़ताल पर बैठीं अवनि बंसल और परेश नागर को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करा दी गई। ज्ञात हो कि हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के पीड़ितों का 16 दिन से धरना चल रहा था। ज्ञात हो कि हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी।



15 लाख मिलेंगे मृतकों के परिजनों को


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्किट हाउस में कलेक्टर आदित्य सिंह और प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि NGT के आदेश के बाद जिला प्रशासन हादसे में मारे गए सभी 13 लोगों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 5-5 लाख और घायलों को 3-3 लाख रुपए मुआवजा देगा।



ये खबरें भी पढ़ें...



कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए



ADR Report:राष्ट्रीय दलों के खातों में 1832 करोड़ कहां से आए पता नहीं



मध्य प्रदेश सरकार ने सूचना आयुक्त के लिए फिर से मांगे आवेदन, जानें वजह



अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज



क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मिलेंगे 5-5 लाख


जिन परिवारों के मकान हादसे में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे। चाहे आरोपी का मकान नीलाम हो या न हो। सभी पीड़ितों को सरकारी खजाने से मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • हरदा में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट
  • Firecracker factory blast in Harda