चौखट पर खड़ी पत्नी, अंदर पति संग थी वो... कहीं बाथरूम में छिपाई प्रेमिका, तो कहीं संग लेकर ट्रक से भागा पति!

Aman Vaishnav | Oct 04, 2026, 13:12 IST
मध्यप्रदेश में पत्नियों ने अपने पति को किसी और लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा।
हाल ही में मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में कुछ बेवफाई के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में पत्नियों ने अपने पतियों को रंगेहाथ दूसरी लड़कियों के साथ होटल में पकड़ा। जबलपुर, रतलाम और रीवा के मामलों में तो जमकर बवाल मचा। इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। साथ ही पतियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई।

रिश्तों में दरार और बंद कमरों का सच

पति-पत्नी और वो... ये चार शब्द वैवाहिक रिश्ते में टूटते भरोसे की गवाही देते हैं। हाल ही मध्यप्रदेश के कई शहरों से भी कुछ ऐसे ही मामले सामने आए हैं। यहां पत्नियों ने अपने पतियों को दूसरी महिलाओं के साथ होटल में रंगेहाथ पकड़ा।



इन घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए और ये मामले सुर्खियों में छा गए। जबलपुर, रतलाम और रीवा से सामने आई बेवफाई की इन कहानियों ने हर किसी को हैरान कर दिया है।



जावरा के होटल में मचा हंगामा

रतलाम जिले के जावरा में खुद को धार्मिक नेता बताने वाले विजय दगदी आचार्य की पोल खुल गई। विजय पत्नी से छिपकर होटल में अपनी कथित प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे। पत्नी को भनक लगी तो वह पीछा करते हुए सीधे होटल पहुंच गई।



दरवाजा खुलते ही पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर ही जमकर पति की पिटाई कर दी। पत्नी का कहना है कि विजय ने उससे लव मैरिज की थी। इस मामले की शिकायत भी पुलिस में दर्ज हो चुकी है।





जावरा के होटल में एक पत्नी ने अपने पति को किसी और लड़की के साथ पकड़ा

जबलपुर: मोबाइल के एक मैसेज ने कराया बवाल

इसके अलावा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक में जमकर हंगामा हुआ। एक महिला ने अपने पति को होटल के कमरे में महिला सहकर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।



दोनों को साथ देखते ही पत्नी ने दोनों की धुनाई कर दी।पिछले एक साल से पत्नी को शक था कि पति का अफायर चल रहा है, लेकिन पति हमेशा बात टाल देता था। शुक्रवार को पति के फोन पर होटल में मिलने का मैसेज आया जिससे सच सामने आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।




जबलपुर के होटल बैलेंसिंग रॉक में जमकर हंगामा हुआ।

रीवा: दो दिन के बाद पकड़ाया पति

12 जुलाई की दोपहर रीवा के नए बस स्टैंड के पास स्थित होटल पंगत में भी ऐसा ही हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक युवती ने होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलते ही सामने पति के साथ एक अनजान लड़की खड़ी थी।



यह देखते ही पत्नी ने पति पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इसके बाद वह दोनों को पकड़कर सीधे थाने ले गई। पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले ही उनकी लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही पति उसे छोड़कर गांव चला गया था। लगातार दो दिन तक पति को ट्रैक करने के बाद वह होटल तक पहुंची थी।



रीवा में होटल पंगत में दूसरी लड़की के साथ पकड़ाया पति

रीवा: पत्नी आई तो बाथरूम में छिपाई प्रेमिका

वहीं रीवा में ही इसी साल जून के महीने में एक और चौंकाने वाला वाकया सामने आया था। छिजवार रोड स्थित होटल रॉयल इन में सतना के बरौंधा में पदस्थ वन विभाग के रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय ठहरे हुए थे। उनकी पुलिस आरक्षक पत्नी को जब पति के होटल में होने की खबर मिली तो वह सीधे वहां पहुंच गईं।



पत्नी को देखते ही रेंजर ने अपनी महिला मित्र को बाथरूम में छिपा दिया। आरक्षक पत्नी ने उसे बाहर निकाल लिया और होटल में भारी हंगामा खड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख रेंजर अपनी महिला मित्र के साथ होटल से बाहर निकले और एक ट्रक में बैठकर मौके से फरार हो गए।



रीवा में पत्नी के डर से प्रेमिका को बाथरूम में छिपाया।
Tags:
  • पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा
  • होटल में पति रंगेहाथ पकड़ाया
  • पति का अफेयर
  • दूसरी औरत के साथ पकड़ाया पति
  • पति की पिटाई