Woman suicide in Panna : महिला ने जांघ पर लिखे परेशान करने वाले 3 युवकों के नाम और झूल गई फंदे पर

Jitendra Shrivastava | Jul 12, 2024, 16:57 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के पन्ना में महिला ने खुदकुशी के पहले 3 युवकों का नाम लिखकर आरोप लगाया कि वे उसे परेशान करते रहते थे। महिला की मौत से गुस्साए परिजन ने सिमरिया चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग की है...

Woman suicide in Panna : मध्य प्रदेश के पन्ना में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले महिला ने तीन युवकों के नाम जांघ पर लिखे और फिर फांसी के फंदे पर झूल गई। महिला का एक बच्चा भी है। महिला ने खुदकुशी के पहले 3 युवकों का नाम लिखकर आरोप लगाया कि वे उसे परेशान करते रहते थे। महिला की मौत से गुस्साए परिजन ने सिमरिया चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग की है।



परिजन ने सिमरिया चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम किया

मामला पन्ना जिले के सिमरिया थाने का है। यहां 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच के दौरान महिला की जांघ पर संतोष, नीलेश और राजकुमार के नाम लिखे हुए हैं। वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजन ने सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन का कहना है कि कुछ लोग महिला को परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत भी थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर उसने फांसी के फंदे पर झूल गई। परिजनों की मांग है कि तीनों आरोपी युवकों की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सभी पर कार्रवाई की जाए।



आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं

बता दें कि सिमरिया चौराहे पर तीन घंटों से जाम लगा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिन लोगों के नाम महिला ने लिखे हैं, उन्हें लोकेट करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही परिजनों को भी चक्का जाम खोले जाने को लेकर समझाइश दी जा रही है।



Tags:
  • Woman suicide in Panna