दिग्विजय सिंह के बंगले पहुंचे कार्यकर्ता, आखिर क्यों नाराज हो कर चले गए दिग्गी?

Pratibha Rana | Oct 13, 2023, 24:00 IST
दिग्विजय सिंह के बंगले पहुंचे कार्यकर्ता, आखिर क्यों नाराज हो कर चले गए दिग्गी?
मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अभी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर से विरोध के सुर उठने लगे हैं।

BHOPAL. मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन अभी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर से विरोध के सुर उठने लगे हैं। मामला डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे से जुड़ा हुआ है। दरअसल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ये मांग थी की डबरा से इस बार किसी और उम्मीदवार को मौका मिलना चाहिए।



कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह हुए नाराज



दरअसल डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि डबरा से किसी और उम्मीदवार को अब मौका मिलना चाहिए। इसके बाद दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं को कुछ समझाने लग गए। दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि जिसे भी टिकट मिले कार्यकर्ता उसका समर्थन करें, लेकिन कार्यकर्ताओं ने सुरेश राजे का समर्थन करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दिग्विजय नाराज हो गए और अपने बंगले की तरफ चले गए।



सुरेश राजे का हुआ था वीडियो लीक



बता दें, कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के आपत्तिजनक वीडियो मामले में पूर्व मंत्री का नाम जुड़ गया है। कथित ऑडियो वायरल हुए हैं, जिसके आधार पर आरोप लगे हैं कि वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेल करने के लिए पूर्व मंत्री ने उकसाया था। बता दें कि पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री इमरती देवी के तीन ऑडियो क्लिप्स वायरल हुए हैं।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • MP Assembly Elections 2023
  • Congress List for Elections
  • Congress MLA Suresh Raje
  • चुनाव के लिए कांग्रेस लिस्ट
  • कांग्रेस विधायक सुरेश राजे