युवा दिवस पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी 3D रंगोली, CM मोहन ने भी भरे रंग
मध्य प्रदेश ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर राज्य सरकार का ओर से आयोजित मिशन के तहत भोपाल में दुनिया की सबसे बड़ी 3D रंगोली बनाई गई। यह रंगोली 18 हजार स्क्वायर फीट में बनी और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस रिकॉर्ड को मान्यता दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में यह अवॉर्ड शिखा शर्मा और उनकी 12 सदस्यीय टीम को सौंपा गया। इस रंगोली में सबसे पहले स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र और उनके बगल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का चित्र बनाया गया है।
4,000 किलो रंगों का हुआ इस्तेमाल
भोपाल के शौर्य स्मारक में बनाई गई यह विशाल रंगोली 225 X 80 फीट आकार में थी, जिसमें 4 हजार किलो ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल हुआ है। शिखा शर्मा और उनकी टीम ने इस रंगोली को बनाने में 48 घंटे का समय लिया है।
आने वाले समय में नए रिकॉर्ड की तैयारी
शिखा शर्मा ने बताया कि उनका लक्ष्य अब एक लाख स्क्वायर फीट में रंगोली बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाने का है। इसके लिए वे आने वाले उज्जैन सिंहस्थ को लेकर तैयारी कर रही हैं। शिखा शर्मा को नेपाल और थाईलैंड में अवॉर्ड मिल चुका है और उन्हें जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल भी मिल चुका है।
मुख्यमंत्री ने रंगोली में भरे रंग
रंगोली बनाने में आई कई चुनौतियां
रंगोली बनाने वाली टीम की सदस्य अर्पिता राजपूत ने बताया कि इतने बड़े आकार की रंगोली बनाना चैलेंजिंग था। रात में ओस गिरने से कारपेट गीला हो गया था, जिससे रंग ठीक से नहीं भर पा रहे थे। दिन में तेज हवा से रंग उड़ने का डर था, लेकिन टीम ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक