शादी न होने से था परेशान, वीडियो देख लड़की खरीदने पहुंचा तो उड़ गए होश

Sandeep Kumar | Oct 14, 2024, 23:47 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-14T233217.992
इस समय लड़कियों के मंडी में बिकने को लेकर कई वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में जिक्र किया गया है कि यहां पर लड़कियों की मंडी लगती है, और वीडियो में लड़कियों का रेट भी दिया गया है...

लड़कियां बिकती हैं, लड़कियों की मंडी लगती है ! कुछ ऐसे टाइप के वीडियो यूट्यूब पर काफी अपलोड हैं। इन वीडियो को देखकर युवक भ्रमित होकर लड़कियों की तलाश में बाहर निकल रहे हैं। दरअसल ये पूरा वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का बताया जा रहा है। ये वीडियो देखकर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले सोनेलाल मौर्य भी शादी के लिए लड़की की तलाश में शिवपुरी पहुंच गए। शिवपुरी की धड़ीचा प्रथा के बारे में उन्होंने यूट्यूब पर देखा इसके बाद वह लड़कियों की तलाश में शिवपुरी पहुंच गए।



दूसरे राज्यों से यहां पहुंच रहे युवक

सोनेलाल ने बताया इस वीडियो में दिखाया गया कि शिवपुरी में लड़कियां मिलती हैं मंडी लगती है। यहां पर लोगों से ऐसी मंडी के बारे में पूछा और मिला। तभी एक एनजीओ कार्यकर्ता की नजर पड़ी। उन एनजीओ कार्यकर्ता ने युवक को बताया कि इस तरह की कोई मंडी शिवपुरी में नहीं लगती है।



नहीं हुई शादी इसलिए आया शिवपुरी

सोनेलाल मौर्य ने बताया कि वह 35 साल की हो गए हैं। अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है। उन्होंने आईटीआई किया है और टाइपिंग भी आती है। वर्तमान में एक प्राइवेट फर्म से जड़ी बूटी का व्यापार करते हैं अच्छा कमा लेते हैं लेकिन शादी नहीं होने का मलाल है। उन्होंने यूट्यूब पर शिवपुरी संबंधी वीडियो देखा और इस वीडियो को देखकर कि वह शिवपुरी आ गए।



15 से 2 लाख तक में बिकती हैं लड़कियां

युवक ने बताया कि उसने वीडियो में देखा था कि यहां 15 हजार से 2 लाख तक में बिकती हैं लड़कियां। वीडियो देखने के बाद वह पैसे लेकर लड़की खरीदने के लिए यहां आ गया। हालांकि यहां आने के बाद उसे पता चला की इस तरह का कोई काम शिवपुरी जिले में नहीं होता है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है हमारे जिले के इस तरह के वीडियो अपलोड करके शिवपुरी जिले की छवि खराब की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



FAQ

  1. क्या शिवपुरी में लड़कियों की मंडी लगती है ?
    शिवपुरी में ऐसी कोई मंडी नहीं लगती है। ये केवल इंटरनेट पर वायरल हो रहे कुछ गलतफहमी पैदा करने वाले वीडियो का परिणाम है।
  2. इस वीडियो को लेकर क्या शिवपुरी के लोग चिंतित हैं ?
    हां स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो शिवपुरी की छवि को खराब कर रहे हैं और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लड़कियों की मंडी
  • YouTube girls rate