पिछड़ा वर्ग के 39, 19 महिला और एक मात्र मुस्लिम को मिला टिकट, कांतिलाल भूरिया के बेटे को मिला मौका

Pratibha Rana | Oct 15, 2023, 24:00 IST
पिछड़ा वर्ग के 39, 19 महिला और एक मात्र मुस्लिम को मिला टिकट, कांतिलाल भूरिया के बेटे को मिला मौका
मध्य प्रदेश कांग्रेस की पहली लिस्ट रविवार (15 अक्टूबर) को जारी हो गई है।

BHOPAL. कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चुनाव ना लड़ने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। 'नाथ' छिंदवाड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पार्टी ने रामायण धारावाहिक में हनुमान बने विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है। वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को भी झाबुआ से टिकट मिला है। एकमात्र मुस्लिम को इस सूची में टिकट मिला है। ये हैं भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद।



19 महिलाओं को बनाया कैंडिडेट



कांग्रेस की इस सूची में 144 नाम है। इसमें पिछड़ा वर्ग के 39 प्रत्याशी हैं। 65 टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को दिए हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के 22 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 उम्मीदवार के नामों की घोषणा की है। 19 महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया। है । 6 अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं को टिकट दिया गया है। 5 जैन और एक मुस्लिम को भी टिकट दिया गया है।



निमाड़ से ये बड़े चेहरे



इस सूची में कोई बहुत चौंकाने वाले नाम नहीं है। कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी के टिकट जरूर काटे गए हैं। सहारे ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उनकी जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को उम्मीदवार बनाया है। गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकट कटा है। निमाड़ में रवि जोशी और सचिन यादव बड़ा चेहरा है। बड़वाह में सचिन बिरला के भाजपा में जाने के बाद टिकट नरेंद्र पटेल को दिया गया है।



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • MP Assembly elections
  • एमपी विधानसभा चुनाव
  • MP Congress Candidates List
  • मप्र कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची