Rajasthan Election 2023 : पांच साल की लोकलुभावन घोषणाओं के सहारे Congress, BJP का क्या?
The Sootr | Oct 09, 2023, 23:07 IST


राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 23 नवंबर को एक चरण में वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। कांग्रेस की तरफ से सीएम फेस अशोक गहलोत माने जा रहे हैं जबकि बीजेपी ने किसी भी नेता को सीएम फेस नहीं बनाया है। पेपर लीक और लाल डायरी भी राजस्थान में मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस पांच साल में की गई लोकलुभावन घोषणाओं के सहारे है।