राजस्थान की 13 ट्रेनें अब 70 दिन नहीं रुकेंगी दिल्ली कैंट में, देखें पूरी सूची

Jageshwar prasad | Aug 03, 2026, 14:28 IST
दिल्ली कैंट स्टेशन के कायाकल्प से 13 ट्रेनें 70 दिन नहीं रुकेंगी, देखें पूरी सूची
दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर रेनोवेशन के कारण राजस्थान की 13 प्रमुख ट्रेनें 70 दिन तक नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों का एक अगस्त से ठहराव बंद कर दिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर राजस्थान की 13 ट्रेनें 70 दिन तक नहीं रुकेंगी।
  • इन ट्रेनों का ठहराव एक अगस्त से बंद, 13 अक्टूबर तक रहेगा जारी।
  • दिल्ली कैंट स्टेशन के कायाकल्प के कारण लिया गया 70 दिन का रेलवे में ट्रैफिक ब्लॉक।
  • सफर करने से पहले आप संशोधित समय-सारणी व स्टॉपेज की पुष्टि अवश्य करें।
  • कौन-कौनसी ट्रेन का दिल्ली कैंट पर रहेगा ठहराव बंद, यहां पूरी सूची दी गई है।

Jaipur: दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के हो रहे कायाकल्प के कारण राजस्थान की 13 प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके लिए एक अगस्त से 70 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।



रेलवे के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड की 13 प्रमुख ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव एक अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेगा।



रेलवे द्वारा दिल्ली कैंट स्टेशन पर आधुनिकीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 और 3 के अपग्रेडेशन के लिए विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।



​रेलवे के अनुसार ​इस मेगा ब्लॉक के कारण जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को 13 अक्टूबर तक असुविधा हो सकती है।



दिल्ली कैंट स्टेशन पर इन 13 ट्रेनों का ठहराव रहेगा बंद

क्र. सं.ट्रेन संख्याट्रेन का नाम और रूटप्रभावी अवधि (प्रस्थान तिथि)
122481जोधपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
212985जयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर एक्सप्रेस01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
312065अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी एक्सप्रेस01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
422949बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस05 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
520487बाड़मेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस03 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
620983भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस04 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
715013जैसलमेर – काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
820963साबरमती – वाराणसी एक्सप्रेस06 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
919601उदयपुर सिटी – न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
1012372बीकानेर – हावड़ा एक्सप्रेस06 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
1120984दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज एक्सप्रेस01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
1212066दिल्ली सराय रोहिल्ला – अजमेर जनशताब्दी एक्सप्रेस01 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026
1322950दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस06 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026

यात्रियों के लिए खास सलाह

वैकल्पिक स्टेशन: इस अवधि के दौरान यात्री दिल्ली सराय रोहिल्ला या नजदीकी अन्य स्टेशनों से अपनी ट्रेन ले सकते हैं अथवा उतर सकते हैं।



​सफर से पहले जांचें: यात्री अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले नेशनल ट्रेन एनक्वायरी सिस्टम या 139 रेलवे हेल्पलाइन नंबर से संशोधित समय-सारणी और स्टॉपेज की पुष्टि अवश्य कर लें।



ये भी पढ़ें:-

दिल्ली-बहरोड़ तक हाई-स्पीड ट्रेन, राजस्थान- हरियाणा में बनी बात



बारिश से मकाराना में खान ढही, 2 ट्रेनें भी हुई कैंसिल



राजस्थान से महाराष्ट्र जाना होगा आसान, अजमेर से मुंबई और पुणे के लिए तीन ट्रेन



नीट यूजी परीक्षा के लिए चलेंगी एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, 3 मई को है एग्जाम



Tags:
  • राजस्थान
  • रेलवे में ट्रैफिक ब्लॉक
  • रेलवे स्टेशन
  • ट्रेन
  • रेलवे
  • दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन