राजस्थान में कांग्रेस की छठी सूची में 23 नामों का ऐलान, सीएम गहलोत के नजदीकी मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा, 13 नए चेहरे शामिल

BP Shrivastava | Nov 05, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में कांग्रेस की छठी सूची में 23 नामों का ऐलान, सीएम गहलोत के नजदीकी मंत्री महेश जोशी का टिकट कटा, 13 नए चेहरे शामिल
राजस्थान में कांग्रेस के प्रत्याशियों की छठी सूची जारी हो गई है जिसमें 23 नाम है। अब तक कांग्रेस ने 179 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसमें मंत्री महेश जोशी का टिकट कट गया है।

JAIPUR. राजस्थान में कांग्रेस के प्रत्याशियों की छठी सूची जारी हो गई है जिसमें 23 नाम है। इन्हें मिलाकर अब तक कांग्रेस ने जारी किए 179 नामों का ऐलान कर दिया है। अभी भी 21 प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस ने शनिवार देर रात अपने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिमसें सीएम अशोक गहलाेत के नजदीकी जलदाय मंंत्री महेश जोशी का नाम काट दिया गया है।



कांग्रेस की 23 प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है-



WhatsApp Image 2023-11-05 at 12.01.21 AM.jpeg


मंत्री जोशी की जगह तिवाड़ी को मौका



राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 23 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। छठी लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट कट गया है। हवामहल से उनकी जगह आरआर तिवाड़ी को मैदान में उतारा गया है। 23 नाम की सूची में पार्टी ने 13 नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। वहीं भरतपुर की सीट पिछली बार की तरह ही राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी गई है। यहां से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी के रूप में गहलोत सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग का मैदान में उतरना तय माना जा रहा है। इस सूची में जलदाय मंत्री महेश जोशी का नाम नहीं होना सबसे महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है। महेश जोशी का टिकट काटा जाना सीधे तौर पर पिछले वर्ष 25 सितंबर को आला कमान को चुनौती दिए जाने की घटना का परिणाम माना जा रहा है।



21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी



कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी लिस्ट में 43, तीसरी लिस्ट में 19, चौथी लिस्ट में 56 और पांचवीं लिस्ट में 5 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। अभी 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।



Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Sixth list of Rajasthan Congress released
  • 23 names in the sixth list of Congress
  • 21 candidates yet to be announced
  • राजस्थान कांग्रेस की छठी सूची जारी
  • कांग्रेस की छठी सूची में 23 नाम
  • 21 प्रत्याशियों की घोषणा बाकी