दिल्ली रैली में नहीं जाने वाले 43 यूथ-कांग्रेस पदाधिकारी सस्पैंड, भीड़ ले जाने का टारगेट दिया था लेकिन खुद ही नहीं गए

Mukesh Sharma | Nov 05, 2026, 16:57 IST
राजस्थान यूथ कांग्रेस के 43 पदाधिकारी सस्पेंड, 12 जिलाध्यक्ष शामिल
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस पार्टी की महारैली के दौरान अनुपस्थित रहना और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन न करना राजस्थान यूथ कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को भारी पड़ गया है। रैली में नहीं पहुंचने और भीड़ जुटाने का टारगेट पूरा न करने पर संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए राजस्थान के 43 यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदों से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

निलंबित किए गए नेताओं में 12 जिलाध्यक्ष और 31 प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी (उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव) शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली रैली के दौरान संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं और आमजन को रैली में ले जाने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, ये पदाधिकारी खुद ही रैली में शामिल होने नहीं पहुंचे।



रैली में इन नेताओं की गैर हाजिरी को कांग्रेस आलाकमान ने गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई, जिसके बाद उन्हें पदों से निलंबित किया है। रैली में भीड़ लेकर जाने वालों के बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार की गई थी। उस रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लिया गया है।




ये 12 यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलंबित

चिराग पालीवाल (राजसमंद), विकास मांजू (जालौर), राजेश गोदारा (बीकानेर), रामेश्वर बैरवा (बारां), पृथ्वीराज मालवीय (बांसवाड़ा), अरविंद यादव (डूंगरपुर), रामदयाल बेनीवाल (बीकानेर शहर), मोहम्मद शकील (प्रतापगढ़), सुरेश माली (बालोतरा), हसन खान (डीग), आसिफ खान (चुरू), और प्रवीण सिखवाल (ब्यावर)।




31 प्रदेश पदाधिकारी निलंबित

प्रकाश चंद मीणा (उपाध्यक्ष SC/ST), सद्दाम हुसैन मेव (महासचिव अल्पसंख्यक), फैजान हसन कुरैशी (महासचिव अल्पसंख्यक), जाफर हुसैन मीर (महासचिव अल्पसंख्यक), सलमा पिनारा (महासचिव अल्पसंख्यक महिला), रामफूल धाकड़ (महासचिव OBC), गणेश देवासी (महासचिव OBC), ठाकुर बिश्नोई (महासचिव सामान्य), मंजुला देसाई (महासचिव सामान्य महिला), अर्जुन सिंह बोचवाट (महासचिव SC), दीपक मेघवाल (महासचिव SC)।




20 राज्य सचिव निलंबित

आशीष बैरवा टटवाल, हिमांशु शर्मा, दिनेश कुमार गुर्जर, सुरेश गोदारा, नवाब खान, संग्राम सिंह गुर्जर, मुजाहिद कुरैशी, हुकमा राम, भारत मीणा, महबूब खान, भैरा राम पटेल, गनी मोहम्मद सिंधी, रवि कांत, गिरिराज कुमार, हिमांशु धाकड़, सुरेश कुमार गुर्जर, अरविंद योगी, विष्णु कुमार मीणा, आसिफ खान कायमखानी, और पवन कुमार जांगिड़।




1 नवंबर 2026 को रामलीला मैदान में हुई थी 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली

कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन ने 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली का आयोजन किया था। इस महारैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, 'वोट चोरी' और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया था।



विपक्षी गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ छह आरोपों पर प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग' (Public Impeachment) की मांग रखी।



रैली के दौरान कांग्रेस ने मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे और दावा किया था कि देश में करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं।



रैली से पहले विपक्षी नेताओं ने मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च निकाला था। राहुल गांधी खुली जीप में आगे की सीट पर दिखे थे और उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे थे।



इस संयुक्त प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले और संजय राउत सहित लगभग 23 विपक्षी पार्टियों के नेता एक मंच पर नजर आए थे।



FAQs

  1. कांग्रेस पार्टी ने 12 जिलाध्यक्ष और 31 प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को क्यों निलंबित किया?
    कांग्रेस पार्टी ने रैली में गैरहाजिरी के कारण 12 जिलाध्यक्ष और 31 प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को निलंबित किया है। इन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों से रैली में कार्यकर्ताओं और आमजन को लाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वे खुद रैली में उपस्थित नहीं हुए।
  2. दिल्ली में हुई 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली का मुख्य उद्देश्य क्या था?
    दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को हुई 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और 'वोट चोरी' का विरोध करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना था।
  3. कौन-कौन से नेता इस महारैली में शामिल हुए थे?
    महारैली में कांग्रेस के राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, और अन्य 23 विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल हुए थे, जिनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ममता बनर्जी भी शामिल थीं।
Tags:
  • यूथ कांग्रेस
  • दिल्ली रैली
  • 43 पदाधिकारी निलंबित
  • INDIA गठबंधन
  • ज्ञानेश कुमार
  • प्रतीकात्मक सार्वजनिक महाभियोग
  • Public Impeachment
  • विशेष गहन समीक्षा
  • SIR
  • भीड़ ले जाने का टारगेट