कौन है आईएएस अदिति वार्ष्णेय, जिनका बदल दिया कैडर, जानें क्या रहे कारण

Ashish Bhardwaj | May 30, 2026, 17:33 IST
Photograph: (the sootr)
आईएएस अदिति वार्ष्णेय का कैडर बदल दिया गया है। उनका कैडर गुजरात से बदलकर राजस्थान कर दिया गया है। अदिति वार्ष्णेय का विवाह राजस्थान कैडर के आईएएस माधव भारद्वाज से हुआ है।

News In Short

  • आईएएस अदिति वार्ष्णेय अब आधिकारिक रूप से राजस्थान कैडर में शामिल।
  • गुजरात कैडर से अंतर-कैडर स्थानांतरण विवाह के कारण हुआ।
  • अदिति ने UPSC 2022 पहले प्रयास में क्रैक कर 57वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की।
  • 23 साल की उम्र में आईएएस बनकर बनीं देश की युवा महिला अधिकारी।

News In Detail

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की महिला अधिकारी अदिति वार्ष्णेय अब आधिकारिक रूप से राजस्थान कैडर की हिस्सा बन चुकी हैं। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की मंजूरी के बाद उनके गुजरात कैडर से राजस्थान कैडर में अंतर-कैडर स्थानांतरण (Inter-Cadre Transfer) का आदेश जारी किया गया।



विवाह बना अंतर-कैडर स्थानांतरण का आधार

अदिति वार्ष्णेय का विवाह राजस्थान कैडर के आईएएस माधव भारद्वाज से हुआ। आईएएस माधव भारद्वाज राजस्थान के अलवर में कार्यरत है।



शादी भी रही थी चर्चा में

गौर करने वाली बात यह रही कि दो आईएएस की शादी के समय कोई ढोल-नगाड़ा नहीं बजा था, बल्कि फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद ही दोनों ने बेहद सादगी से शादी कर ली थी। इस शादी में दोनों के माता-पिता के भाई-बहन ही थे।



ट्रेनिंग में शुरू हुई थी लव-स्टोरी

​उत्तराखंड में मसूरी के रहने वाले राजकुमार भारद्वाज के पुत्र माधव भारद्वाज और उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली अदिति वासने के बीच प्यार की शुरुआत आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। अदिति के पिता बरेली में व्यापारी हैं।



माधव और अदिति दोनों ही अपनी पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। दोनों ने अपने पहले ही प्रयास में आईएएस जैसी कठिन परीक्षा पास की और टॉपर रहे। ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई मुलाकातों ने जब प्यार का रूप लिया, तो दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। परिवारों की रजामंदी के बाद उन्होंने किसी आलीशान रिजॉर्ट के बजाय सरकारी दफ्तर को ही अपना शादी का स्थल चुना था।





ChatGPT Image May 30, 2026, 04_58_02 PM


दो साल में 13 अधिकारी राजस्थान आए

पिछले करीब दो साल यानी 1 जुलाई 2024 से अब तक 13 IAS और IPS अफसर राजस्थान कैडर में आए हैं। इनमें 11 IAS और दो IPS शामिल हैं। खास बात यह है कि दूसरे कैडर से आने वाले अफसरों में नौ महिला IAS और IPS अधिकारी हैं।



ज्यादातर युवा अफसरों ने शादी के बाद अपने जीवनसाथी के साथ एक ही कैडर में रहने की राह चुनी और पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत व केंद्र शासित प्रदेशों के कैडर छोड़कर राजस्थान को प्राथमिकता दी।



गुजरात और असम-मेघालय से राजस्थान पहुंचे अफसर

कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार वर्ष 2023 बैच की IAS अधिकारी अदिति, जो पहले गुजरात कैडर में थीं, का तबादला राजस्थान कैडर में किया गया है। उनका विवाह राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी माधव भारद्वाज से हुआ है।



वहीं वर्ष 2020 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक जैन, जो पहले असम-मेघालय कैडर में थे, को भी विवाह के आधार पर राजस्थान कैडर में स्थानांतरित किया गया है। उनका विवाह राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी आराधना चौहान से हुआ है।



क्या है मैरेज बेस्ड इंटर-कैडर ट्रांसफर?

IAS सेवा में विवाह के आधार पर कैडर परिवर्तन का प्रावधान वर्षों से लागू है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि पति-पत्नी को अलग-अलग राज्यों में तैनात रहने की स्थिति से बचाया जा सके। भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम, 1954 के तहत ऐसे इंटर-कैडर ट्रांसफर के लिए संबंधित राज्य सरकारों और केंद्र सरकार की सहमति जरूरी होती है। इस नियम के तहत दंपती में से एक को दूसरे के कैडर में शामिल होने की अनुमति दी जाती है।



FAQ

  1. IAS अदिति वार्ष्णेय को राजस्थान कैडर क्यों मिला?
    उन्हें गुजरात कैडर से राजस्थान कैडर में अंतर-कैडर स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित किया गया। मुख्य कारण उनका विवाह राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी माधव भारद्वाज से होना है। इस मैरेज-बेस्ड ट्रांसफर के तहत पति-पत्नी को एक ही राज्य में कार्य करने की सुविधा मिलती है।
  2. मैरेज बेस्ड इंटर-कैडर ट्रांसफर क्या है और कैसे लागू होता है?
    IAS सेवा नियम, 1954 के तहत विवाह के आधार पर कैडर परिवर्तन का प्रावधान मौजूद है। इसका उद्देश्य पति-पत्नी को अलग-अलग राज्यों में तैनात होने से बचाना है। इसके लिए संबंधित राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सहमति जरूरी होती है। इस प्रक्रिया में दंपती में से एक अधिकारी को दूसरे के कैडर में स्थानांतरित किया जाता है।
  3. पिछले दो साल में राजस्थान कैडर में कितने IAS/IPS अधिकारी आए और क्या इसका पैटर्न है?
    1 जुलाई 2024 से अब तक राजस्थान कैडर में कुल 13 IAS/IPS अधिकारी शामिल हुए हैं, जिनमें 11 IAS और 2 IPS हैं। इनमें से 9 अधिकारी महिला हैं। अधिकांश युवा अफसर शादी के बाद अपने जीवनसाथी के साथ एक ही कैडर में रहने के लिए राजस्थान को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ये खबर भी पढे़:-

किसानों ने किया रेलवे ट्रैक को जाम, गेहूं खरीद को लेकर हो रहा है आंदोलन



राजस्थान आ रही है डोनॉल्ट ट्रम्प की बेटी, करेगी सोनार किले का दीदार



एजेंसी मालिक ने संविदा कर्मचारी से मांगी रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार



पचपदरा रिफाइनरी 1 जून से फिर होगी शुरू, आग के कारण हो गई थी बंद



Tags:
  • केंद्र सरकार
  • IAS
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • आईएएस माधव भारद्वाज
  • आईएएस अदिति वार्ष्णेय