राजस्थान से महाराष्ट्र जाना होगा आसान, अजमेर से मुंबई और पुणे के लिए तीन ट्रेन
News In Short
- अजमेर से मुंबई और दौंड के लिए तीन नई साप्ताहिक ट्रेनों की गई शुरुआत।
- नई ट्रेनों से यात्रियों को बेहतर सुविधा और समय की होगी बचत।
- अजमेर-मुंबई के लिए दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।
- वही अजमेर-दौंड के लिए एक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी।
- नई रेल सेवाएं यात्रियों, व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद होंगी।
News In Detail
राजस्थान के अजमेर से मुंबई और दौंड (पुणे जिला) के लिए तीन नई साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन को स्वीकृति मिल गई है। यह कदम यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इन नई ट्रेनों के संचालन से अजमेर और आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुंबई और दौंड के लिए सीधी रेल सुविधा
रेलवे विभाग के अनुसार अजमेर से मुम्बई के लिए दो नई साप्ताहिक ट्रेनों और दौंड के लिए एक नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी मिली है। ट्रेन संख्या 09621 और 09622 अजमेर-मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन जयपुर, कोटा, रतलाम और सूरत मार्ग से होकर मुंबई पहुंचेगी।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 09625 और 09626 अजमेर-दौंड साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन जयपुर, कोटा, रतलाम और पूना मार्ग से दौंड तक जाएगी। तीसरी ट्रेन 09653 और 09654 अजमेर-मुंबई साप्ताहिक एक्सप्रेस है, जो प्रत्येक शनिवार को चित्तौड़गढ़, रतलाम और सूरत मार्ग से संचालित की जाएगी।
यात्रियों और व्यापारियों को होगा लाभ
इन नई रेल सेवाओं के शुरू होने से अजमेर संसदीय क्षेत्र सहित आसपास के जिलों के यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों और पर्यटकों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इस कदम से राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे यात्रियों को यात्रा के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी और समय की भी बचत होगी।
जनता की ओर से आभार
नई रेल सेवाओं के शुभारंभ के मौके पर शनिवार शाम 5:30 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भागीरथ चौधरी नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का अजमेर संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई ट्रेनों के संचालन से त्योहारों, छुट्टियों और गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।
नई ट्रेनों से बढ़ेगा यात्रा का विकल्प
अजमेर से मुंबई और पुणे क्षेत्र तक यात्रा करने वाले लोगों को अब पहले की तुलना में अधिक विकल्प मिल सकेंगे। स्थानीय लोग ने भी इस नई रेल सेवा की घोषणा पर खुशी जताई है, जिससे उन्हें लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी।
ये भी पढे़:-
ऑनलाइन जनगणना में अब तक जयपुर-सीकर रहे अव्वल, जैसलमेर में दिखी सुस्त चाल
राजस्थान SOG ने बनाया खास AI सॉफ्टवेयर, अब फोटो देखते ही पकड़े जाएंगे फर्जी अभ्यर्थी
परीक्षार्थी अब प्रवेश पत्र दिखाकर नहीं कर सकेंगे यात्रा, रोडवेज का अहम फैसला
राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष ने घटाया अपना काफिला, केवल 2 गाड़ियों के साथ होगा सफर