जज सुसाइड मामले में बड़ा एक्शन, पत्नी और आईएएस साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
News In Short
- जज अमन कुमार शर्मा के आत्महत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की।
- पुलिस ने पत्नी और साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।
- अमन ने आत्महत्या से पहले पिता से मानसिक तनाव और उत्पीड़न की बात की थी।
- परिजनों ने आरोप लगाया कि अमन को पत्नी और उसके परिवार से प्रताड़ना मिल रही थी।
- अमन के अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष से कोई शामिल नहीं हुआ।
News In Detail
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित आवास में जज अमन कुमार शर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दिल्ली पुलिस ने पत्नी स्वाति मलिक, उनकी आईएएस चचेरी बहन निधि मलिक और अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। शनिवार को अमन का शव उनके बाथरूम में फंदे से लटका मिला था।
मानसिक तनाव में थे अमन शर्मा
अमन के परिवार के मुताबिक घटना से कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। अमन ने रात में अपने पिता को फोन कर मानसिक रूप से परेशान होने की बात और आत्महत्या करने की बात की थी। पुलिस ने अब परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले गए हैं।
अमन के पिता का बयान
अमन के पिता प्रेम कुमार शर्मा ने अलवर में कहा, मेरा बेटा बहुत होशियार था। वह अभी सिर्फ 30 साल का था और उसकी लंबी नौकरी बची थी। भगवान को यही मंजूर था, लेकिन जो भी इस मौत का जिम्मेदार है, मैं उन्हें छोड़ूंगा नहीं और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।"
पुलिस कर रही है जांच
दिल्ली पुलिस ने अमन का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी बड़ी साजिश के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन घरेलू विवाद और आत्महत्या के उकसावे सहित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
अंतिम संस्कार में नहीं हुआ सुसराल से कोई शामिल
अमन के अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष से कोई भी शामिल नहीं हुआ। उनकी पत्नी, बच्चे और ससुराल के लोग अंतिम संस्कार में नहीं आए। अमन का शव अलवर के 'तीज की श्मशान' घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, जहां अमन के पिता ने अपने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी।
पुलिस की कार्रवाई और जांच की स्थिति
अमन की पत्नी खुद भी एक न्यायिक अधिकारी हैं और अमन की साली जम्मू में आईएएस अधिकारी हैं। इसके साथ ही उनकी साली के पति पुलिस विभाग में उच्च पद पर तैनात हैं। परिजनों का आरोप है कि अमन को इसी रसूख के कारण लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या का उकसाव और घरेलू हिंसा दोनों शामिल हैं।
ये भी पढे़:-
झुंझुनू बाईपास अलाइनमेंट लीक, भू-माफियाओं ने डकारी 8 हजार बीघा जमीन, 4000 करोड़ का खेल
भाजपा विधायक लगे जमीन हड़पने के आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगी पुलिस से सुरक्षा
RGHS में 2200 करोड़ का बकाया, निजी अस्पतालों ने बंद किया इलाज
राजस्थान CET-2026: अब 3 साल तक वैध रहेगा सर्टिफिकेट, 40% अंक वाले होंगे पात्र; जानें कब होगी परीक्षा