भाजपा ने पोलिंग पार्टी की चुनाव आयोग से की शिकायत, अशोक गहलोत के पैर छूने का मामला

Ashish Bhardwaj | Published:
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने जोधपुर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोट डालने के बाद BJP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी मशीनरी ठीक से काम नहीं कर रही।

जोधपुर. राजस्थान में शुक्रवार को नगरीय निकाय चुनाव में दूसरे दौर का मतदान जारी है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जोधपुर में परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसे लेकर भाजपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की है। भाजपा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि वार्ड नंबर-82 में वोटिंग के दौरान बूथ पर तैनात पोलिंग पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत के पैर छूए।



यह वाकया एक न्यूज चैनल पर सुबह 9 बजे से 9:03 बजे के बीच प्रसारित फुटेज में भी दिखाई दिया। भाजपा राजस्थान के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत ने जिला निर्वाचन अधिकारी जोधपुर को औपचारिक पत्र भेजकर पूरे मामले की शिकायत की है।



पार्टी ने इस पत्र की एक कॉपी राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेजी है और मांग की है कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संबंधित पोलिंग अधिकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



BJP-राजस्थान


आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

शिकायत में कहा गया है कि पोलिंग पार्टी का यह व्यवहार सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे पोलिंग पार्टी द्वारा एक विशेष राजनीतिक दल यानी कांग्रेस को अतिरिक्त अहमियत दी गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह के व्यवहार से चुनाव प्रभावित हो सकते।



इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोट डालने के बाद कहा, 'भारतीय जनता पार्टी सरकार की मशीनरी ठीक से काम नहीं कर रही, इसीलिए वह पिछले ढाई साल में काम नहीं कर पाई। नहीं तो, आप सोच सकते हैं कि हालात कितने नाजुक हैं, जैसा कि हम बार-बार कह रहे हैं। हम राजीनिति की बात नहीं कर रहे हैं, हालात बहुत सीरियस है, और हालात की गंभीरता को देखते हुए लोगों को भी आगे आकर एक्टिव रोल निभाना चाहिए।'



यह खबरें भी पढ़ें...



भजनलाल शर्मा के रोड शो का अचानक बदला माहौल, लगे 'अशोक गहलोत जिंदाबाद' नारे



अशोक गहलोत का कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश, कहा- भाजपा करवा रही फूट



राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास ने किया मतदान



राजस्थान के 18 RAS अधिकारी बनेंगे IAS, 54 अधिकारियों के नाम है पैनल में



Tags:
  • अशोक गहलोत
  • निर्वाचन आयोग
  • आचार संहिता