एशियन पेंट्स से 1.72 करोड़ की ठगी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Jun 28, 2026, 15:40 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान पुलिस ने एशियन पेंट्स के मास्टरस्ट्रोक रिवॉर्ड ऐप में 1.72 करोड़ की ठगी मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने फर्जी QR कोड से रिवॉर्ड सिस्टम का दुरुपयोग किया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • एशियन पेंट्स के मास्टरस्ट्रोक रिवॉर्ड ऐप में 1.72 करोड़ की साइबर ठगी सामने आई।
  • आरोपियों ने बिना खरीदारी फर्जी QR कोड से सिस्टम में सेंध लगाई।
  • दौसा साइबर थाना पुलिस ने मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • ताजा गिरफ्तारी 23 वर्षीय सोनू सैनी की लालसोट क्षेत्र से हुई है।
  • पुलिस पूरे साइबर ठगी नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है

एशियन पेंट्स के मास्टरस्ट्रोक रिवॉर्ड ऐप में तकनीकी खामी का फायदा उठाकर एक गिरोह ने 1 करोड़ 72 लाख से अधिक की साइबर ठगी की। आरोपियों ने बिना कोई पेंट खरीदे फर्जी क्यूआर कोड बनाकर रिवॉर्ड सिस्टम लूटा।



दौसा साइबर थाना पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ताजा गिरफ्तारी सोनू सैनी नाम के 23 वर्षीय युवक की हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।



ऐप में तकनीकी खामी बनी हथियार

एशियन पेंट्स लिमिटेड का मास्टरस्ट्रोक रिवॉर्ड प्रोग्राम पेंटर और डीलरों को उत्पाद खरीदने पर अंक देता है। इन अंकों को बाद में पुरस्कार या नकद में बदला जा सकता है।



आरोपियों ने इसी सिस्टम में खामी ढूंढी। उन्होंने ट्रायल एंड एरर यानी बार-बार कोशिश करके फर्जी क्यूआर कोड (QR Code – Quick Response Code) जनरेट किए। बिना कोई उत्पाद खरीदे रिवॉर्ड सिस्टम में सेंध लगा दी और कंपनी को 1 करोड़ 72 लाख 86 हजार 297 रुपए का नुकसान पहुंचाया।



11 अगस्त को दर्ज हुई शिकायत

एशियन पेंट्स लिमिटेड के एजीएम (AGM – Additional General Manager) ने 11 अगस्त 2025 को दौसा साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में पूरे घटनाक्रम और नुकसान का विवरण दिया गया।



एसपी पीयूष दीक्षित के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर क्राइम के डीएसपी (DSP – Deputy Superintendent of Police) बृजेश मीना के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।



पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू सैनी को गिरफ्तार किया। सोनू 23 साल का है और दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र के काला काकरा वाली ढाणी का रहने वाला है।



पुलिस उससे गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई होगी।



अब तक पांच गिरफ्तार

इससे पहले पुलिस अनिल कुमार सैनी, विष्णु कुमार सैनी, रिकु सैनी और राहुल सैनी को गिरफ्तार कर चुकी है। इन चारों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।



यह गिरोह एक ही परिवार या इलाके के लोगों का लगता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।



ये खबर भी पढे़:-

राजस्थान SET 2026 की नई तारीख 13 सितंबर घोषित, जानें परीक्षा की पूरी डिटेल



शून्य से 56 तक का सफर, राजस्थान ने दिखाया बाघ बचाने का रास्ता



मुख्यमंत्री भजनलाल आज पचपदरा में, पीएम दौरे से पहले लेंगे रिफाइनरी का जायजा



राजस्थान खाद घोटाला: FSL रिपोर्ट के बाद भी CID-CB ने दी क्लीन चिट



Tags:
  • साइबर क्राइम
  • दौसा
  • एशियन पेंट्स
  • QR कोड