नाबालिग 120 दिन से लापता, विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने गांव वालों के साथ थाने में डाला डेरा

Jageshwar prasad | May 06, 2026, 17:44 IST
Photograph: (the sootr)
बाड़मेर के शिव क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के 4 महीने से लापता रहने पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पुलिस थाने का घेराव किया। उन्होंने पुलिस की विफलता पर रोष जताते हुए बच्ची की जल्द बरामदगी और जांच की मांग की है।

News In Short

  • बाड़मेर के शिव क्षेत्र में गवारिया समाज की 14 वर्षीय बालिका 4 महीने से लापता।
  • विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए समर्थकों के साथ थाने का घेराव किया।
  • भाटी ने चेतावनी दी यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन व्यापक स्तर पर फैलाया जाएगा।
  • पीड़ित परिवार का आरोप, चार महीनों से लापता लेकिन पुलिस की कोई ठोस कार्रवाई नहीं।

News In Detail

Barmer: सरहदी जिले बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। गवारिया समाज की एक 14 वर्षीय मासूम बच्ची पिछले चार महीनों से लापता है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। बुधवार को इस मामले ने उस समय उग्र रूप ले लिया जब शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पीड़ित परिवार के समर्थन में उतरे और समर्थकों के साथ शिव पुलिस थाने का घेराव कर धरने पर बैठ गए।



जमीन खा गई या आसमान निगल गया

शिव क्षेत्र के एक गरीब परिवार की 14 वर्षीय बेटी चार महीने पहले घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिवार का आरोप है कि पुलिस थाने के चक्कर काट-काटकर उनके जूते घिस गए हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। 120 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि बच्ची कहां है। यह मामला केवल एक गुमशुदगी का नहीं, बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और जांच क्षमता पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न है।



थाने की सीढ़ियों पर जमाया धरना

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को पुलिस की ढिलाई के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने थाने का घेराव करते हुए कहा, "एक 14 साल की बच्ची का चार महीनों तक लापता रहना कोई सामान्य बात नहीं है। यह पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी की विफलता का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है।" भाटी ने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि पुलिस इस मामले को केवल फाइलों तक सीमित न रखे, बल्कि धरातल पर नतीजे दिखाए।



आंदोलन की चेतावनी

थाने के बाहर धरने पर बैठे परिवार के आंसू देखकर माहौल काफी भावुक हो गया। भाटी ने स्पष्ट किया कि यदि अगले कुछ दिनों में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला, तो यह आंदोलन केवल शिव थाने तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने पूरे जिले में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। भाटी की एंट्री के बाद अब जिला पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है और सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में नई कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया है।



ये भी पढ़ें:-

क्यों सचिन पायलट के लिए अशोक गहलोत का दिल नहीं पिघल पा रहा, जानिए सियासत की पूरी कहानी



कोटा मेडिकल कॉलेज में 6 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, 1 की मौत; परिवार ने लगाए गलत इंजेक्शन देने के आरोप



सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा के एडमिट कार्ड हुए जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम



जयपुर एयरपोर्ट फ्लाइट मूवमेंट में देश में 11वें स्थान पर, यात्रीभार में 13वें पायदान पर; इंडिगो संकट और रनवे मरम्मत बनी बाधा



Tags:
  • बाड़मेर
  • थाने का घेराव
  • गुमशुदगी
  • रविंद्र सिंह भाटी
  • कानून व्यवस्था
  • गवारिया समाज