विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, समर्थकों की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध
News In Short
- बाड़मेर में कलेक्ट्रेट के बाहर निर्दलीय विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का।
- समर्थकों ने तुरंत कपड़ों से पेट्रोल पोंछ दिया और पुलिस उन्हें कलेक्ट्रेट ले गई।
- भाटी 500 गाड़ियों के काफिले के साथ मजदूरों की मांगों को लेकर कलेक्टेरेट पहुंचे।
- वे युवाओं और मजदूरों के साथ 39 दिन से गिरल माइंस का कर रहे थे विरोध।
- उनकी मांगें हैं कि 8 घंटे की ड्यूटी और स्थानीय लोगों को नौकरी में मिले प्राथमिकता।
News In Detail
राजस्थान के बाड़मेर कलेक्ट्रेट के बाहर मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। हालांकि समर्थकों ने तुरंत कपड़ों से पेट्रोल पोंछ दिया। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी विधायक भाटी को कलेक्ट्रेट के अंदर ले गई।
भाटी एक बैग में अपने साथ पेट्रोल भरी बोतल लेकर आए थे। उन्होंने बैग से बोतल निकाली और खुद पर छिड़क ली। यहां कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट ने भी उनसे बात की ।
कैसे हुआ घटनाक्रम
गिरल माइनिंग में मजदूरों की मांगों के समर्थन में भाटी 500 गाड़ियों के काफिले के साथ गिरल गांव से कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर काफिला रोकने पर विधायक ने पैदल मार्च किया। इस बीच, पुलिस ने उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। इस स्थिति को देख भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। विधायक ने चेतावनी दी थी कि मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन करेंगे।
विरोध के पीछे की वजह
राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) की गिरल लिग्नाइट माइंस ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। आरोप है कि अब स्थानीय युवाओं को नौकरी से निकाला जा रहा है। इस के विरोध में किसान और ग्रामीण 9 अप्रैल से धरने पर हैं।
क्या है RSMML
RSMML राजस्थान सरकार का सार्वजनिक उपक्रम है। यह रॉक फॉस्फेट, लिग्नाइट, जिप्सम और लाइमस्टोन का खनन करती है।
गिरल लिग्नाइट माइंस, थुम्बली और गिरल गांव में स्थित है। इसे राजस्थान की पहली आधुनिक ओपनकास्ट लिग्नाइट खदान माना जाता है। 1994 में RSMML ने खदान की शुरुआत की थी। यह खदान मुख्य रूप से गिरल लिग्नाइट पावर प्लांट को ईंधन प्रदान करती है।
विधायक भाटी की गिरफ्तारी और कलेक्टेरेट में हिरासत
भाटी एक बैग में पेट्रोल लेकर आए थे। उन्होंने बैग से बोतल निकाली और खुद पर छिड़क लिया। पुलिस ने उन्हें कलेक्टेरेट में हिरासत में ले लिया। कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और
IPS चूनाराम जाट
उनसे बातचीत कर रहे हैं।
ये भी पढे़:-
विधायक अशोक चांदना ने दी अधिकारी को धमकी, कहा- परेशान किया तो दौड़ा-दौड़ा कर मारूंगा
10वीं और 12वीं प्राइवेट की, मजदूरी की फिर लाए UPSC में 270वीं रैंक, IPS चूनाराम जाट की प्रेरक कहानी
राजस्थान में अब 24 घंटे मिलेगी बिजली, थर्मल पावर खरीद को मिली हरी झंडी
दिल्ली की सीएम पर विवादित पोस्ट को शेयर करने पर फंसा भाजपा नेता, एफआईआर दर्ज करने के आदेश