परिणाम से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का टेंपल रन बना चर्चा का विषय, अब तक सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर चुकी हैं राजे

Pooja Kumari | Dec 02, 2023, 24:00 IST
परिणाम से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का टेंपल रन बना चर्चा का विषय, अब तक सभी प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर चुकी हैं राजे
विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का मंदिरों में जाना चर्चा का विषय बन गया है। राजे अब तक सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर जीत का आर्शीवाद मांग चुकी हैं।

JAIPUR. विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का मंदिरों में जाना चर्चा का विषय बन गया है। राजे अब तक सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन कर जीत का आर्शीवाद मांग चुकी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एग्जिट पोल आने के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। वे आरएसएस के नेताओं से भी मिली।



मतदान के बाद वसुंधरा का मंदिरों में जाना बना चर्चा का विषय

वसुंधरा राजे लगातार मंदिरों के दर्शन भी कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शनिवार सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंच कर पुष्प पंचामृत अभिषेक किया। बता दें कि राजे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भी दर्शन करने पहुंचीं। इससे पहले पूर्व सीएम राजे ने कुछ दिन पहले ही बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए थे। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में तो राजे की हमेशा से गहरी आस्था रही है और वे नियमित रूप से यहां जाती रही हैं। वहीं, प्रतापगढ़ के गौतमेश्वर महादेव मंदिर में भी पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की थी। वसुंधरा राजे धर्म में गहरी आस्था रखती हैं और मतदान के बाद उनका मंदिरों में जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।



Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Vasundhara Raje
  • वसुंधरा राजे
  • Former CM Vasundhara Raje
  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे