प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पूरा प्लांट राख, एक दर्जन से ज्यादा दमकल मौके पर
News In Short
- भिवाड़ी RIICO इंडस्ट्रियल एरिया में गिर्धर रोल वार्प कंपनी में भीषण आग लगी।
- आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें कंपनी की चौथी मंजिल तक पहुँच गईं।
- धमाकों के कारण आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया।
- आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने 150 से अधिक चक्कर लगाए।
- घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली, लेकिन करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।
News In Detail
सुनील जैन@अलवर
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी के कहरानी स्थित RIICO इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार रात करीब 9 बजे पैकेजिंग कंपनी गिर्धर रोल वार्प में भीषण आग लगी। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटें कंपनी की चौथी मंजिल (Fourth Floor) तक पहुँच गईं। लगातार हो रहे धमाकों के कारण आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया। घटना के 18 घंटे बाद भी आग पूरी तरह काबू में नहीं है और धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
कर्मचारियों की स्थिति
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही कई तेज धमाके हुए, जिससे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से चार मंजिला इमारत में फैल गई और भवन का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरकर मलबे में तब्दील हो गया। कंपनी प्रबंधन के अनुसार फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई है और करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। हादसे के समय कंपनी में करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे।
राहत कार्य और दमकल प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी, खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र, चोपानकी, खैरथल, हरियाणा से रेवाड़ी और नूंह जिलों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। फायरकर्मी लगातार आग बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन आग बार-बार भड़कने के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। अब तक दमकल की 150 से अधिक चक्कर लग चुके हैं।
जोखिम और ज्वलनशील पदार्थ
कंपनी परिसर में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर, डीजल से भरे ड्रम और अन्य ज्वलनशील पदार्थों ने हालात और गंभीर बना दिए। कर्मचारियों और दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाकर कई सिलेंडरों को बाहर निकाला। फिर भी करीब 5 गैस सिलेंडर को निकालने में सफलता नहीं मिली। आग अभी भी कंपनी के गोदाम वाले हिस्से में लगी हुई है।
प्रशासनिक और पुलिस का नियंत्रण
मौके पर भिवाड़ी एडीएम, टपूकड़ा तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और सुरक्षा घेरा बनाया गया।
आग लगने का कारण और जनहानि
प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। राहत की बात यह रही कि घटना में अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
FAQs
भिवाड़ी में गिर्धर रोल वार्प कंपनी में आग कैसे लगी?
प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
आग से कितना नुकसान हुआ है और कितने मजदूर प्रभावित हुए?
कंपनी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है और करोड़ों रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। हादसे के समय 50 मजदूर काम कर रहे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
राहत और बचाव कार्य कैसे चल रहे हैं?
भिवाड़ी, हरियाणा के रेवाड़ी और नूंह जिलों से दमकल वाहन मौके पर आए। दमकल कर्मी लगातार आग बुझा रहे हैं, लेकिन ज्वलनशील पदार्थों और बार-बार भड़कने वाली आग से कार्य चुनौतीपूर्ण है।
ये भी पढे़:-
सब्जी की दुकान से SP तक का सफर, आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ की कहानी
CBSE करेगा छात्रों से ज्यादा ली गई फीस रिफंड, स्कैन आंसरशीट के आवेदन में हुई थी तकनीकी गड़बड़ी
2200 करोड़ की जमीन पर चला पीला पंजा, 42 बीघा पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद हटाया अतिक्रमण