BJP प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, पत्नी-मां-बाप ने भी किया कांग्रेस को वोट
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान निकाय चुनाव का सबसे रोचक रिजल्ट आया सामने।
- BJP प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, परिवार ने भी नहीं दिया।
- पत्नी, मां-बाप ने कांग्रेस को किया वोट, BJP को 1 पर सीमित।
- परबतसर वार्ड 13 में कैलाश चंद्र BJP प्रत्याशी थे।
- परबतसर वार्ड 13 में कांग्रेस की हिना खानम जीतीं।
डीडवाना-कुचामन जिले से सबसे रोचक रिजल्ट सामने आया है। यहां एक नगर पालिका के वार्ड में बीजेपी प्रत्याशी को उनके परिवार ने भी वोट नहीं दिया। परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 से खड़े हुए बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद्र को उम्मीद थी कि बीजेपी की टिकट पर वह जीत हासिल कर लेंगे।
लेकिन उन्हें इतना बड़ा झटका लगने की उम्मीद नहीं थी। जब परिणाम जारी हुआ तो पता चला कि उन्हें महज एक ही वोट मिला है। कांग्रेस की हिना खानम को 376 वोट मिले। जबकि निर्दलीय रसीद खां भी 195 वोट पाने में कामयाब रहे।
पत्नी और माता-पिता ने भी दिया कांग्रेस को वोट
बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद के वार्ड नंबर 13 में कुल 573 वोट पड़े थे। लेकिन कैलाश चंद्र को महज एक ही वोट मिला। यहां तक कि उनकी पत्नी और माता-पिता ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दे दिया।
परबतसर में BJP का परचम
परबतसर नगर पालिका में हालांकि बीजेपी का परचम लहराया गया। यहां 25 में से 13 वार्ड में बीजेपी ने जीत हासिल की। 12 पर कांग्रेस को जीत मिली।
डीडवाना नगर परिषद में कांग्रेस को बहुमत मिला है। यहां 40 में से 14 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। जबकि 16 पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। बीजेपी महज 9 सीटों पर जीत हासिल कर पाई।
कुचामन में निर्दलीयों का बोलबाला
इसी तरह कुचामन नगर परिषद में भी निर्दलीयों का बोलबाला रहा। यहां कांग्रेस के खाते में 17 वार्ड तो निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में 13 वार्ड आए। बीजेपी ने भी यहां 15 पर जीत दर्ज की है।
ये भी पढ़ें:-
उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन
निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा