नोटा से बीजेपी-कांग्रेस को इतना नुकसान, नोटा ना होता तो 8 सीट और जीत जाती कांग्रेस, बीजेपी की भी बढ़ सकती थी चार सीट

Chandresh Sharma | Dec 05, 2023, 24:00 IST
नोटा से बीजेपी-कांग्रेस को इतना नुकसान, नोटा ना होता तो 8 सीट और जीत जाती कांग्रेस, बीजेपी की भी बढ़ सकती थी चार सीट
नन ऑफ द अबाव यानी नोटा का विकल्प चुनना इस बार राजस्थान के 13 सीटों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ गया है। मतदाताओं ने नोटा का विकल्प न चुनाव होता तो कांग्रेस 8 सीटें और जीत सकती थी।

मनीष गोधा, JAIPUR.चुनाव लड़ रहे किसी भी प्रत्याशी के पसंद नहीं आने पर नन ऑफ द अबाव यानी नोटा का विकल्प चुनना इस बार राजस्थान के 13 सीटों के प्रत्याशियों पर भारी पड़ गया है। मतदाताओं ने नोटा का विकल्प न चुनाव होता तो कांग्रेस 8 सीटें और जीत सकती थी। वहीं भाजपा को भी चार सीट और मिल सकती थी और आरएलपी का आंकड़ा एक से बढ़कर दो हो सकता था।



नोटा को पड़ने वाले वोट राजनीतिक दलों के लिए भारी



देश में निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को नोटा चुनने की सुविधा इसलिए दी थी कि मतदाता यदि प्रत्याशियों से खुश नहीं है तो उसे जाहिर कर सके। और राजनीतिक दल भी अच्छे प्रत्याशी चुनने के लिए मजबूर हों, लेकिन नोटा को पड़ने वाले वोट राजनीतिक दलों के लिए भारी पड़ रहे हैं।



कांग्रेस को 8 और बीजेपी को चार सीटों का नुकसान



राजस्थान में इस बार 13 सीटें ऐसी हैं जहां नोटा के चलते कांग्रेस को 8 और बीजेपी को चार सीटों का नुकसान हुआ। इन 13 सीटों पर नोटा को पड़े वोट विजय प्रत्याशी के मार्जिन से ज्यादा थे। हालांकि भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर इतना ज्यादा है कि इससे परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा लेकिन यदि कांग्रेस को 8 सीटें और मिल जाती तो वह थोड़ी और सम्मानजनक स्थिति में पहुंच सकती थी। वहीं बीजेपी का आंकड़ा भी और बढ़ सकता था।



राजनीतिक दलों की सीटों के आंकड़ों को छोड़ भी दें तो नोटा को ज्यादा मिले वोट उन प्रत्याशियों को ज्यादा पीड़ा दे रहे है जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान में इस बार नोट को तीन लाख 82 हजार 66 वोट मिले हैं जो कुल मतदान का 0.96 प्रतिशत है यानी एक प्रतिशत से भी कम। पिछले चुनाव से तुलना करें तो नोटा को इस बार कम वोट मिले हैं। पिछली बार नोटा को 1.3 प्रतिशत वोट मिले थे।



नोटा ना होता तो ये सीटें मिल सकती थी कांग्रेस को



नसीराबाद



जीत का अंतर 1135



नोटा को मिले 1392



कठूमर



जीत का अंतर 409



नोट को मिले 738



चौहटन



जीता का अंतर 1428



नोटा को मिले 3901



आसींद



जीत का अंतर 1526



नोटा को मिले 2029



जहाजपुर



जीत का अंतर 580



नोटा को मिले 2542



कोटपुतली



जीत का अंतर 321



नोटा को मिले 930



हवामहल



जीत का अंतर 974



नोटा को मिले 1463



जायल



जीत का अंतर 1565



नोटा को मिले 2200



ये सीटें मिल सकती थी बीजेपी को



बांसवाड़ा



जीत का अंतर 1400



नोटा को मिले 3528



भीनमाल



जीत का अंतर 1027



नोटा को मिले 4084



खींवसर



जीत का अंतर 2059



नोटा को मिले 2130



मावली



जीत का अंतर 1567



नोटा को मिले 2441



ये सीट मिल सकती थी आरएलपी को



बायतु



जीत का अंतर 910



नोटा को मिले 2173



Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Analysis of NOTA in Rajasthan
  • results of 12 seats changing
  • Congress losing 8 seats
  • BJP increasing 4 seats
  • राजस्थान में नोटा का विश्लेषण
  • 12 सीटों के बदल जाते परिणाम
  • कांग्रेस को 8 सीट का नुकसान
  • बीजेपी की बढ़ जाती 4 सीटें