जानें कौन हैं मन्नालाल रावत, जिन्हें नितिन नवीन की टीम में मिली है जगह

Ashish Bhardwaj | Aug 17, 2026, 19:02 IST
मन्नालाल रावत
भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के चार नेताओं को जगह मिली है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के चार नेता शामिल हुए।
  • मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।
  • वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया को भी जगह मिली।
  • मन्नालाल रावत उदयपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।
  • भाजपा ने आदिवासी नेतृत्व को संगठन में अहम जिम्मेदारी दी।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपनी नई टीम का ऐलान किया। इस टीम में राजस्थान के चार बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वसुंधरा राजे, डॉ सतीश पूनिया और राजेश मंगल जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ डॉ. मन्नालाल रावत का नाम भी शामिल है। नितिन नबीन ने डॉ. मन्नालाल रावत को भाजपा की नई टीम में एसटी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।



उदयपुर सीट से बड़े अंतर से जीते थे रावत

डॉ. मन्नालाल रावत राजस्थान की उदयपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने बीते चुनाव में 2 लाख 61 हजार 608 मतों से जीत हासिल की थी। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीना से हुआ था। ताराचंद मीना उदयपुर के पूर्व जिला कलेक्टर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। इस चुनाव में मीना को करारी हार का सामना करना पड़ा था।



संस्कृत में शपथ लेकर चर्चा में आए थे रावत

सांसद मन्नालाल रावत ने लोकसभा में शपथ ग्रहण के दौरान सभी को चौंका दिया था। उन्होंने संस्कृत भाषा में शपथ ली थी। खास बात यह है कि वे राजस्थान के पहले आदिवासी सांसद हैं, जिन्होंने लोकसभा में संस्कृत में शपथ ली। इस घटना ने उन्हें उस वक्त राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में ला दिया था।



सरकारी नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

सांसद बनने से पहले मन्नालाल रावत राजस्थान सरकार के परिवहन विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर जयपुर में तैनात थे। भाजपा ने जब उन्हें उदयपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया, उस वक्त वे सरकारी सेवा में ही थे। नाम की घोषणा होते ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और चुनावी मैदान में उतर गए।



साधारण किसान परिवार से निकलकर पीएचडी तक का सफर

डॉ. मन्नालाल रावत दक्षिणी राजस्थान के धरियावद क्षेत्र के चिकलाड़ गांव के रहने वाले हैं। वे एक बेहद साधारण कृषक परिवार से आते हैं। विषम परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर उन्होंने बीएससी, एमए और पीएचडी तक की शिक्षा हासिल की।



आदिवासी नेतृत्व को मिली अहमियत

भाजपा की नई टीम में मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी की आदिवासी वर्ग तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। राजस्थान के आदिवासी बहुल इलाकों में इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में पार्टी संगठन में उनकी भूमिका को लेकर और स्पष्टता सामने आएगी।



FAQ

  1. भाजपा की नई टीम में राजस्थान से किन नेताओं को जगह मिली है?
    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान से वसुंधरा राजे, डॉ सतीश पूनिया, राजेश मंगल और डॉ. मन्नालाल रावत को शामिल किया गया है। इनमें मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। यह ऐलान आज किया गया।
  2. डॉ. मन्नालाल रावत कौन हैं?
    डॉ. मन्नालाल रावत राजस्थान की उदयपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। वे राजस्थान के पहले आदिवासी सांसद हैं जिन्होंने लोकसभा में संस्कृत में शपथ ली थी। सांसद बनने से पहले वे सरकारी नौकरी में थे।
  3. मन्नालाल रावत ने चुनाव में कितने वोटों से जीत हासिल की थी?
    डॉ. मन्नालाल रावत ने उदयपुर लोकसभा सीट से 2 लाख 61 हजार 608 मतों से जीत दर्ज की थी। उनका मुकाबला कांग्रेस के ताराचंद मीना से हुआ था। मीना पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।

ये खबर भी पढे़:-

डेयरी पनीर के नाम पर धोखा, राजस्थान में कब बैन होगा एनालॉग पनीर?



जम्मू तवी एक्सप्रेस अब कटरा तक जाएगी, वैष्णो देवी जाने वालों को होगी सुविधा



वंदे मातरम विवाद: शाह के बयान पर गहलोत का पलटवार, बोले-RSS ने कभी नहीं अपनाया यह गीत



सरकारी स्कूलों में प्रवेश पर रोक, अब CJP का 9 जिलों में स्कूल ठीक करो अभियान



Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • सतीश पूनिया
  • वसुंधरा राजे
  • नितिन नवीन
  • सांसद मन्नालाल रावत