राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

Jageshwar prasad | Apr 27, 2026, 13:49 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान विधानसभा को बम से उड़ाने की ईमेल पर मिली धमकी झूठी निकली। 3 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद परिसर सुरक्षित घोषित किया गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सुरक्षा व्यवस्था पर तंज कसते हुए इसे कानून व्यवस्था की विफलता बताया।

News In Short

  • राजस्थान विधानसभा में 5 RDX बम होने का दावा, 12 बजे का दिया था समय।
  • ATS, SDRF और बम निरोधक दस्ते ने 3 घंटे तक चलाया सघन सर्च ऑपरेशन।
  • नेता प्रतिपक्ष बोले - प्रदेश में धमकियां मजाक बन गई हैं, अपराधी पकड़ से दूर हैं।
  • पिछले 15 दिनों में विधानसभा को तीसरी बार मिली उड़ाने की धमकी मिली है।
  • साइबर पुलिस ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान विधानसभा एक बार फिर बम की धमकी से हिल गई। सोमवार सुबह मिले एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फुला दिए। हालांकि, करीब 3 घंटे चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और धमकी झूठी निकली। पिछले दो हफ्तों में यह तीसरी बार है जब विधानसभा को इस तरह की धमकी मिली है।



दोपहर 12 बजे का था अल्टीमेटम

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सोमवार सुबह 9:09 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें लिखा था कि दोपहर 12 बजे विधानसभा में 5 सिलिकॉन 100 बेस RDX बम फटने वाले हैं। यह कोई मज़ाक नहीं है, सभी VIPs को तुरंत बाहर निकालें।



नेता प्रतिपक्ष का तंज

धमकी के कारण जब विधानसभा परिसर को खाली कराया गया, तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य विधायकों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान जूली ने सरकार पर तीखा हमला बोला और मजाकिया अंदाज में कहा, "अंदर कुत्ते बम ढूंढ रहे हैं और हम कर्मचारी बाहर छाया ढूंढ रहे हैं।"



उन्होंने कहा कि धमकी देने वाला अभी तक ट्रेस भी नहीं हुआ है। प्रदेश में आए दिन ऐसी धमकियां आ रही हैं, जिससे काम बाधित हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी जोड़ा कि लोग अब कह रहे हैं कि मोदी को वोट देने का यही परिणाम है।



भारी जाब्ता और सर्च ऑपरेशन

ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन ने बिना देरी किए SDRF, ATS, बम निरोधक दस्ता (BDS) और दमकल विभाग को मौके पर बुलाया। पूरे परिसर की चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली गई। कर्मचारियों और स्टाफ को सुरक्षा के लिहाज से बाहर निकाला गया। डॉग स्क्वायड की मदद से हर कोने को खंगाला गया। तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और धमकी झूठी निकली।



राजनीतिक हलचल और तीसरी धमकी

दिलचस्प बात यह है कि यह धमकी उसी दिन मिली जब बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव नितिन नवीन पहली बार प्रदेश दौरे पर थे। दो सप्ताह के भीतर तीसरी बार मिली इस धमकी ने पुलिस की साइबर सेल और इंटेलिजेंस विंग को चौकन्ना कर दिया है। पुलिस अब इस ईमेल के सोर्स को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।



ये भी पढ़ें:-

400 साल पुराना एस्ट्रोलैब होगा लंदन में नीलाम, उस दौर का माना जाता था सुपरकंप्यूटर



दो गांवों में भड़का दंगा, 10 से ज्यादा घर फूंके, युवक की हत्या का मामला



जलदाय मंत्री का अजीबो गरीब बयान, भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई से हो जाएगा डिपार्टमेंट खाली



राजस्थान में कागजी जंगलों से 100 करोड़ का गबन; न गड्ढे खोदे, न पौधे लगे, बस बजट डकार गए



Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • SDRF
  • सर्च ऑपरेशन
  • बम निरोधक दस्ता
  • ATS
  • बम की धमकी
  • RDX
  • टीकाराम जूली
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली