भाजपा विधायक लगे जमीन हड़पने के आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगी पुलिस से सुरक्षा
News In Short
- चित्तौड़गढ़ में भाजपा विधायक अर्जुन लाल जीनगर पर जमीन हड़पने का लगा आरोप।
- पीड़ित परिवार ने पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर से जानमाल की सुरक्षा की मांग की।
- पीड़ित परिवार का ने कहा है कि विधायक की ओर से धमकियां मिल रही हैं।
- विधायक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और पुलिस जांच में सहयोग देने की बात कही।
News In Detail
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर पर गंभीर आरोप लगे हैं। चित्तौड़गढ़ के भीमगढ़ निवासी डूंगरसिंह उर्फ बाबुलाल जैन ने भाजपा विधायक जीनगर के साथ ही उनके पीए मुकेश पायक और भीमगढ़ प्रशासक गणेशलाल पूर्वीया पर आरोप लगाए हैं। डूंगरसिंह का कहना है कि इन लोगों ने उनके और उनके भाइयों किशन सिंह और रतन सिंह की पुश्तैनी जमीन हड़पने का प्रयास किया है। उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
आरोपों का ब्योरा
डूंगरसिंह ने पुलिस महानिरीक्षक को एक दो पृष्ठ का परिवाद दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि विधायक और उनके सहयोगी राजनीतिक दबाव के जरिए उनकी ज़मीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि विधायक और उनके सहयोगी जमीन हड़पने के लिए उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं। इसके अलावा, डूंगरसिंह ने यह भी बताया कि विधायक की प्रताड़ना के कारण उन्हें अपना मूल गांव छोड़कर भीलवाड़ा में रहना पड़ा है।
पुलिस और अधिकारियों पर आरोप
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी थी। लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राशमी थाने के पुलिस अधिकारी विधायक के दबाव में आकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जिससे उनके और उनके परिवार पर जानमाल का खतरा बना हुआ है। डूंगरसिंह ने कहा कि विधायक की ओर से अजनान लोग उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। इसके कारण उनका परिवार भय के वातावरण में जीने को मजबूर है।
विधायक का पक्ष
अर्जुन लाल जीनगर ने इन आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है। विधायक ने कहा, “मुझे न तो किसी ज़मीन की ज़रूरत है और न ही किसी पर दबाव बनाना मेरा स्वभाव है। जिन्होंने मुझ पर आरोप लगाया है, उन्हीं और उनके परिवार पर लोगों की ज़मीनों पर कब्जा करने के आरोप हैं। उनकी नीयत ठीक नहीं है और यह सब मेरे खिलाफ मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास है। मैं पुलिस की जांच में हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं।”
ये भी पढे़:-
RGHS में 2200 करोड़ का बकाया, निजी अस्पतालों ने बंद किया इलाज
राजस्थान CET-2026: अब 3 साल तक वैध रहेगा सर्टिफिकेट, 40% अंक वाले होंगे पात्र; जानें कब होगी परीक्षा
टोंक में गश्त पर गए कॉन्स्टेबल की लाश मिली; बजरी माफियाओं पर हत्या का आरोप
भीलवाड़ा UIT सचिव ललित गोयल APO, नेहरू विहार प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और लॉटरी घोटाले के बाद राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई