सीएम भजनलाल शर्मा आज माय भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 27 अगस्त, गुरुवार (आज) का संशोधित प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम जारी किया गया है। सुबह वे मुख्यमंत्री आवास से सुबोध कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर में वे सुबोध कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सुबह खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10:20 बजे मुख्यमंत्री आवास से सुबोध कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसके बाद 0:30 से दोपहर 12:10 बजे तक एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, जयपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित 'माय भारत खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
क्या है माय भारत खेलो इंडिया संवाद?
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें इसके महत्व के बारे में जागरूक करना है। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवा खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे और उनके अनुभवों को सुनेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पूरा शेड्यूल एक नजर में
प्रातः 10:20 बजे: मुख्यमंत्री आवास से सुबोध कॉलेज के लिए प्रस्थान
प्रातः 10:30 से दोपहर 12:10 बजे तक: माय भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम, एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज, जयपुर
ये भी पढ़ें:-
सीएम भजनलाल शर्मा आज मनाएंगे रक्षाबंधन कार्यक्रम, आमजन से करेंगे मुलाकात
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव , एसएमएस के आईसीयू में भर्ती
रामदेवरा मेले के लिए रोडवेज ने कसी कमर, 60 से ज्यादा चलेंगी मेला स्पेशल बसें
घर बैठे देख सकते हैं खेत का नक्शा, जानिए कैसे मिलेगा पूरा रिकॉर्ड