जोधपुर में बोले सीएम गहलोत- मैं इस पद को छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा, बीजेपी-हिटलर की तरह धर्म के नाम पर कर रही राजनीति

The Sootr | Sept 26, 2023, 24:00 IST
जोधपुर में बोले सीएम गहलोत- मैं इस पद को छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा, बीजेपी-हिटलर की तरह धर्म के नाम पर कर रही राजनीति
जोधपुर में कॉलेज के इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा बयान दिया है, सीएम गहलोत ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन ये पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है

JODHPUR. जोधपुर में कॉलेज के इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा बयान दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ना चाहते हैं, लेकिन ये पद उन्हें नहीं छोड़ रहा है। सीएम ने बीजेपी की तुलना तानाशाही हिटलर से करते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा धर्म के नाम पर राजनीति करती है।



इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बोले सीएम

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर कहा कि बीजेपी गैर-कानूनी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बीजेपी के अलावा किसी पार्टी को पैसा देता है तो ईडी और इनकम टैक्स का डर रहता है।



सीएम ने सुनाया किस्सा

इस दौरान सीएम अशोक गहलोत ने अपना एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला मिली थी। जिनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ था, जिसके लिए उनका एक पैसा खर्च नहीं हुआ था। इस वजह से वह सीएम को आशीर्वाद देने लगीं। सीएम ने बताया कि इस दौरान उन्होंने उस महिला से कहा था कि मैं अब इस पद को छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये पद मुझे नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें जिंदगी में सब कुछ मिला है। उन्हें 50 साल राजनीति में हो गए, वह केन्द्रीय मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष, 3 बार मुख्यमंत्री बने।



बीजेपी की हिटलर से की तुलना

सीएम गहलोत ने बीजेपी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीति करती है। इसी प्रकार हिटलर भी धर्म के नाम पर संबोधित करता था। उन्होंने कहा कि मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी का नाम जानबूझकर रखा है। इसका मतलब जोधपुर में दो मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए भी कुछ करेंगे ।



Tags:
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • Inauguration of International Center in Jodhpur
  • CM Gehlot's big statement in Jodhpur
  • CM Gehlot spoke about electoral bonds
  • CM Gehlot targeted BJP
  • जोधपुर में इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण
  • जोधपुर में सीएम गहलोत का बड़ा बयान
  • इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर बोले सीएम गहलोत
  • सीएम गहलोत का बीजेपी पर निशाना