राजस्थान चुनाव में कांग्रेस का नारा 'काम किया दिल से, कांग्रेस सरकार फिर से', राहुल-प्रियंका, खड़गे की होंगी आधादर्जन सभाएं

BP Shrivastava | Oct 07, 2023, 24:00 IST
राजस्थान चुनाव में कांग्रेस का नारा 'काम किया दिल से, कांग्रेस सरकार फिर से', राहुल-प्रियंका, खड़गे की होंगी आधादर्जन सभाएं
राजस्थान में कांग्रेस इस बार 'काम किया दिल से, कांग्रेस सरकार फिर से ' नारे पर मैदान में उतरेगी। पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए उसके शीर्ष नेताओं की छह सभाएं होंगी।

JAIPUR. राजस्थान में कांग्रेस इस बार 'काम किया दिल से, कांग्रेस सरकार फिर से ' नारे पर मैदान में उतरेगी। पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए उसके शीर्ष नेताओं की छह सभाएं आने वाले दिनों में प्रदेश में कई जगह कराई जाएंगी। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के 13 जिलों में पार्टी की यात्रा भी निकाली जाएगी।



सरकार के कामकाज के आधार पर वोट मांगेंगे



पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार, 6 अक्टूबर को हुई पार्टी की चुनाव कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में हम सरकार के कामकाज के आधार पर जनता से सपोर्ट मांगेंगे। डोटासरा ने दावा किया कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है जिसने अपने अंतिम बजट के 90% घोषणाओं पर अमल किया है और या तो काम पूरे हो गए हैं या उसके आदेश जारी हो गए हैं। सरकार ने 10 तरह की गारंटी दी हैं और जनता को सरकार पर भरोसा है। ऐसे में हम इस बार 'काम किया दिल से कांग्रेस सरकार फिर से' नारे पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।



राहुल, प्रियंका और खड़गे की 6 सभाएं होंगी



डोटासरा ने कहा कि पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए आने वाले दिनों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की 6 सभाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कराई जाएगी। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना की मांग को लेकर इस परियोजना के तहत आने वाले 13 जिलों में एक यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के बारे में रविवार को इन जिलों के नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम और रूपरेखा तैयार की जाएगी।



Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • Congress gave new slogan
  • Rahul-Priyanka's meetings will be held
  • कांग्रेस ने दिया नया नारा
  • राहुल-प्रियंका की होंगी सभाएं