दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुन्दरा टनल खुली, एक तरफ से यातायात चालू

Jageshwar prasad | Jul 05, 2026, 19:06 IST
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग जुलाई में खुलेगी
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मुकुन्दरा टनल यातायात के लिए खोल दी गई। फिलहाल सोमवार से मुंबई से दिल्ली की तरफ का यातायात चालू किया गया। दूसरी ट्यूब का कार्य अंतिम चरण में है। इसे भी जल्द शुरू किया जाएगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान की सबसे चौड़ी मुकुन्दरा टनल आज से खुली।
  • दिल्ली-मुंबई का सफर होगा आसान, टनल में 8 लेन।
  • दर्रा घाटी के जाम से राहत, सफर होगा तेज और सुरक्षित।
  • अब कोटा से मध्यप्रदेश होते गुजरात का सफर निर्बाध।
  • दूसरी ट्यूब का काम अंतिम चरण में, जल्द शुरू होगी।

राजस्थान के कोटा जिले में स्थित दर्रा घाटी में वर्षों से लग रहे ट्रैफिक जाम और घुमावदार रास्तों की समस्या से अब यात्रियों को निजात मिल गई है।



दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के तहत मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र के नीचे निर्मित देश की पहली 8-लेन जुड़वां सुरंग पर ट्रैफिक का संचालन शुरू कर दिया गया है।



इसके चालू होने से एनएच-52 (कोटा-झालावाड़ मार्ग) पर गाड़ियों का दबाव घट गया है और घंटों का ट्रैफिक जाम से अब यात्रियों को निजात मिल गई है।



​वन्यजीवों का भी खास ख्याल

यह सुरंग कुल 8.3 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। ​यह मुकुंदरा हिल्स और टाइगर हैबिटेट के बीच से होकर गुजरती है।



सुरंग 1,386 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की सबसे अहम कड़ियों में से एक है। ​22 मीटर चौड़ाई और 11 मीटर ऊंचाई वाली यह सुरंग देश की सबसे चौड़ी सुरंगों में से एक है।



​इसे बनाने के लिए सैंडस्टोन, शेल, सिल्टस्टोन, मडस्टोन और चूना पत्थर जैसी कई तरह की चट्टानों को काटा गया है।



पर्यावरण और वन्यजीवों को कोई नुकसान न हो, इसके लिए सुरंग के दोनों तरफ कुल मिलाकर लगभग 1,564 मीटर का हिस्सा कट एंड कवर तकनीक से बनाया गया है।



​सुरंग में 480 मीटर और 1084 मीटर के दो कट एंड कवर हिस्से हैं। इन्हें खास तौर पर छिपाया गया है, जिससे जानवर बिना किसी बाधा के एक से दूसरी तरफ आ-जा सकें।



दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग जुलाई में खुलेगी


इंजीनियरिंग का अजूबा यह सुरंग

​यह सुरंग कोटा के उम्मेदपुरा और नयागांव गांव के बीच स्थित है। ​इसका निर्माण दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और ऑल्टिस-होल्डिंग कॉर्पोरेशन के संयुक्त उपक्रम द्वारा किया गया है।



मूल रूप से यह 30 महीने का प्रोजेक्ट था। इसे जनवरी 2024 में पूरा होना था। खुदाई के दौरान सुरंग में भारी पानी भरने और भारी बारिश के कारण इसमें देरी हुई।


​


साल 2022, 2023 और 2024 में यह सुरंग पानी में डूब गई थी। इस क्षेत्र की पर्यावरण-संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए इसे दोबारा डिजाइन करना पड़ा।



​इस वजह से प्रोजेक्ट की लागत भी 1,000 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,250 करोड़ रुपए हो गई। यह 8.3 किलोमीटर का प्रोजेक्ट है। इसमें हाईवे, एक ओपन रैंप, एक कवर्ड टनल और सुरंग के दोनों तरफ अंडरग्राउंड या माउंटेन टनल का निर्माण शामिल है।



दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग जुलाई में खुलेगी


​एक्सप्रेसवे के अन्य हिस्से

​सुरंग के अलावा सवाई माधोपुर से लाबान तक का 26 किलोमीटर का एक और हिस्सा भी अब खोला जाना है। इस सुरंग के खुलते ही दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश का पूरा हिस्सा चालू हो गया।



​मध्य प्रदेश-गुजरात सीमा से वडोदरा तक का एक और 148 किलोमीटर का हिस्सा अक्टूबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।



​इसके साथ ही 1,386 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट का कुल 912 किलोमीटर हिस्सा अक्टूबर 2026 तक दिल्ली से वडोदरा के बीच चालू हो जाएगा।



दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग जुलाई में खुलेगी


​24 घंटे का सफर रह जाएगा सिर्फ 12 घंटे का

​पूरा होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन जाएगा। ​इसे 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है। इसके शुरू होने से दिल्ली से मुंबई का सफर 24 घंटे से घटकर महज 12 घंटे रह जाएगा।



​राजस्थान में इस एक्सप्रेसवे का पहला 246 किलोमीटर का दिल्ली-दौसा-लालसोट हिस्सा 12 फरवरी, 2023 को खुला था।



​इसके बाद 100 किलोमीटर का लाबाण-गोपालपुरा और 25 किलोमीटर का चेचट-झालावाड़ हिस्सा खोला गया।



साथ ही 224 किलोमीटर का झालावाड़-रतलाम-मध्य प्रदेश और गुजरात सीमा और 67 किलोमीटर का बांदीकुई-जयपुर हिस्सा खोला जा चुका है।



ये भी पढ़ें:-

पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण, निर्माण में लगा एफिल टॉवर से 40 गुना ज्यादा स्टील



HPCL प्रदेश में 300 से ज्यादा पेट्रोल पंप खोलेगा, 400 करोड़ का होगा निवेश



PM मोदी करेंगे जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, चार जुलाई की तारीख तय



टोंक रोड बनेगी मॉडल कॉरिडोर, पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्ती





Tags:
  • कोटा
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
  • इंजीनियरिंग
  • सुरंग
  • मुकुंदरा हिल्स