डोटासरा समर्थकों का विश्वेंद्र सिंह पर हमला,जिलाध्यक्षों ने पार्टी के प्रति निष्ठा को बताया संदिग्ध

Mukesh Sharma | Oct 01, 2026, 21:07 IST
डोटासरा समर्थकों का विश्वेंद्र सिंह पर हमला
गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थकों ने राजस्थान में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह की आलोचना करते हुए मोर्चा खोला है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने उन्हें भाजपा का स्लीपर सेल बताया, जबकि डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह कुम्हेर ने उनकी अशोभनीय टिप्पणियों की निंदा की। प्रदेश महासचिव देशराज मीणा ने यह आरोप लगाया कि विश्वेंद्र सिंह भाजपा के इशारे पर कार्य कर रहे हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थकों ने पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन नेताओं ने विश्वेंद्र सिंह की ओर से डोटासरा के खिलाफ लगाए आरोपों का जवाब दिया है। इनमें भरतपुर और डीग के कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने तो विश्वेंद्र सिंह को भाजपा की स्लीपर सेल बताया है।



​न मिलते हैं ना पार्टी कार्यक्रमों में आते

डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह कुम्हेर ने विश्वेंद्र सिंह के बयानों को अशोभनीय बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी व भरतपुर जिले में दिनेश सूपा की जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति एआईसीसी ने सभी से सलाह करके की थी। स्वयं विश्वेंद्र सिंह ने उन्हें फोन पर तो बधाई दी लेकिन,मिलने से मना कर दिया। मिलने का समय मांगने पर व्हाटसऐप पर हमेशा डो नॉट डिस्टर्ब का मैसेज मिला है। पिछले महीनों में कांग्रेस के करीब 40 कार्यक्रमों की सूचना दी गई,लेकिन विश्वेंद्र सिंह कभी किसी कार्यक्रम में नहीं आए।



भरतपुर में मेयर चुनाव में संदिग्ध भूमिका

राजीव सिंह कुम्हेर और दिनेश सूपा ने भरतपुर नगर निगम में मेयर पद की प्रत्याशी विचित्रा सिंह के पति ने खुलेआम कहा है कि उन्होंने विश्वेंद्र सिंह के निर्देश पर नाम वापिस लिया है। इससे पार्टी के प्रति उनकी भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है।



भाजपा के टूलकिट

प्रदेश कांग्रेस के वॉर रुम चेयरमैन जसवंत गुर्जर ने कहा है कि सोशल मीडिया पर विश्वेंद्र सिंह के नाम से बयान पार्टी की परंपरा के अनुरुप नहीं है। यह भाजपा के फैलाए जा रहे झूठ के टूलकिट का हिस्सा है। जिला प्रभारी से निकाय चुनाव व भरतपुर में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवा के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है।




अवसरवादी बेनकाब

प्रदेश महासचिव देशराज मीणा ने विश्वेंद्र सिंह पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ दुष्प्रचार द्वेष और राजनीतिक एजेंडे के आधार पर हैं। मीणा का कहना है कि शहरी निकाय चुनाव में डोटासरा हर जगह पार्टी सिंबल देना चाहते थे। लेकिन कुछ जगहों पर नेताओं की आपसी फूट और अहंकार के कारण यह संभव नहीं हुआ। इसे बावजूद उन्होंने स्थानीय नेताओं की भावना का सम्मान किया।



मीणा ने लिखा है कि,आज जो लोग भाजपा के इशारे पर भाजपा की भाषा बोल रहे हैं उनका इतिहास सबके सामने है। कभी भाजपा की नाव में सवार, कभी कांग्रेस के जहाज में और कांग्रेस में रहकर भी कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले ये अवसरवादी लोग बेनकाब हो चुके हैं। अध्यक्ष पर इनके बेबुनियाद और ओछे सवाल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे से ज़्यादा कुछ नहीं हैं।




आप में कमल का फूल दिख रहा है

यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव सत्यवीर आलोरिया ने एक्स पर लिखा विश्वेन्द्र सिंह को भाजपा का आधिकारिक प्रवक्ता बनने की सलाह दी है। उन्होंने पिछले ढाई साल में विश्वेंद्र सिंह की पार्टी में सक्रियता व पार्टी कार्यक्रमों में शामिल होन पर सवाल उठाया है। आलोरिया ने आरोप लगाया है कि विश्वेंद्र सिंह राजस्थान के पर्ची सीएम के साथ मिलकर भाजपा की स्लीपर सेल का का कर रहे हैं।




​डोटासरा ने तोड़ी चुप्पी

डोटासरा ने विश्वेंद्र सिंह मामले में चुप्पी तोड़ते हुए आरोपों पर सवाल के जवाब में कहा कि,आज वो समय नहीं है इन सब बातों का, हम सब एक हैं।



उन्होंने कहा कि छह साल से अधिक समय से 125 साल पुरानी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनाकर रख रही है तो नेताओं और कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद ही है। मेरे लीडर खुश हैं। कहीं कोई विरोध मनमुटाव नहीं है। यह तो बीजेपी का जो टूलकिट होता है वह दुष्प्रचार करने का प्रयास करता है, आपस में मतभेद दिखाने की चेष्टा करता है। हमारे में एकता है। राजस्थान से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो



Tags:
  • विश्वेंद्र सिंह डोटासरा विवाद
  • विश्वेंद्र सिंह
  • राजस्थान कांग्रेस में घमासान
  • भाजपा की स्लीपर सेल
  • कांग्रेस की अंदरूनी कलह
  • Rajasthan Congress
  • Govind Singh Dotasra
  • Vishvendra Singh