सीएम भजनलाल के जयपुर रोड शो पर डोटासरा का हमला, बोले- शो रहा पूरी तरह फ्लॉप
समझें क्या है पूरा मामला
- सीएम भजनलाल के जयपुर रोड शो पर डोटासरा का हमला
- कांग्रेस अध्यक्ष ने CM भजनलाल के रोड शो को बताया फ्लॉप
- कहा- चुनाव प्रचार में सरकारी संसाधनों का हो रहा दुरुपयोग
- निर्दलीयों की खरीद-फरोख्त की तैयारी: डोटासरा का आरोप
- दोनों चरणों में कांग्रेस का बोर्ड बनने का किया दावा
प्रदेश में नगर निकाय के दूसरे चरण के लिए आज शाम प्रचार थम गया है। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया। इस रोड शो को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने फ्लॉप करार दिया और इसे सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग बताया।
डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा निर्दलीय उम्मीदवारों की खरीद-फरोख्त की तैयारी कर रही है। उन्होंने आरक्षण व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर दबाव में है।
CM के रोड शो पर हमला
डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में रोड शो करके अपनी उपस्थिति दिल्ली में दर्ज करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि निकाय चुनाव में कोई मुख्यमंत्री रोड शो कर रहा है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने बौखलाहट में नई परंपरा शुरू कर दी है।
निर्दलीयों की खरीद-फरोख्त का आरोप
डोटासरा ने आरोप लगाया कि राजस्थान में प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त का दौर शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारी एसडीएम और कलेक्टर से जिताऊ निर्दलीयों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद पता चल जाएगा कि भाजपा कहीं भी बोर्ड बनाने की स्थिति में नहीं है।
आरक्षण व्यवस्था पर निशाना
डोटासरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए गठित आयोग ने आंकड़ों में हेर फेर कर ओबीसी आरक्षण कम करने का काम किया है। 309 नगरीय निकायों में कोई आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह आरक्षण प्राप्त करने वाले वर्गों के साथ बड़ा धोखा है।
भाजपा की बौखलाहट
डोटासरा ने कहा कि भाजपा के एक विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे जनता को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रही है। डोटासरा ने दावा किया कि राजस्थान की जनता निकाय चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।
ये भी पढ़ें:-
उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन
निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा