निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक आई सामने: SC महिला के लिए आरक्षित सीट पर पुरुष ने लड़ा चुनाव, जीता भी की हासिल

Ashish Bhardwaj | Published:
बासवाड़ा जिले में महिला आरक्षित वार्ड में पुरुष बना विजेता
Man emerges as winner in a ward reserved for women in Banswara district
राजस्थान में पंचायत चुनाव के नाम पर ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरी निर्वाचन व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिस वार्ड से सिर्फ SC महिला चुनाव लड़ सकती थी, वहां एक पुरुष ने पर्चा भरा, चुनाव लड़ा और जीत भी गया। हद तो तब हो गई, जब अधिकारियों ने उसे जीत का सर्टिफिकेट भी थमा दिया। समिति की पालोदा ग्राम पंचायत का है।

सवाल है कि आखिर चुनाव करा रहे अधिकारी कर क्या रहे थे? नामांकन की जांच से लेकर वोटिंग, मतगणना और प्रमाण-पत्र जारी करने तक किसी को इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे नहीं दिखी? इतना ही नहीं, जीतने वाले पुरुष ने अगले दिन उप सरपंच के चुनाव में भी वोट डाल दिया। मामला बांसवाड़ा जिले की गढ़ी पंचायत



वार्ड नंबर 7 पर हुआ पूरा खेल

मामला पालोदा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 का है। इस ग्राम पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें से 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे। राज्य निर्वाचन आयोग की वार्डवार आरक्षण सूची में वार्ड नंबर 7 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था। इसकी जानकारी ग्राम पंचायत भवन की दीवार पर भी चस्पा की गई थी।



इसके बावजूद 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया के दौरान इस सीट से अनुसूचित जाति वर्ग के पांच पुरुष प्रत्याशियों ने पर्चा भर दिया। इनमें राकेश पुत्र रतनलाल बुनकर भी शामिल थे। रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच की और सभी पांचों के आवेदन स्वीकार कर लिए। इसके बाद किसी ने भी आरक्षण की पात्रता को लेकर आपत्ति नहीं की।



149 वोट से जीते राकेश, मिले 206 वोट

16 नवंबर को वार्ड नंबर 7 में मतदान हुआ। यहां कुल 470 मतदाता थे। इनमें से 288 लोगों ने वोट डाले। इस तरह मतदान प्रतिशत 61.28 रहा।



मतगणना में राकेश बुनकर को 206 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को 57 वोट मिले। राकेश ने 149 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव में कालू, मुकेश, रणछोड़ और राजू भी मैदान में थे।



जीत के बाद राकेश को निर्वाचन प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी उनका नाम विजेता के रूप में दर्ज हो गया। यानी जिस सीट पर केवल अनुसूचित जाति वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकती थी, वहां पुरुष को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।



उप सरपंच चुनाव में भी डाला वोट

इस मामले में निर्वाचन व्यवस्था की लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। वार्ड पंच चुनाव के अगले दिन यानी 17 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव हुआ। इसमें राकेश ने निर्वाचित वार्ड पंच के रूप में मतदान भी किया।



इस तरह नामांकन जांच, मतदान, मतगणना, प्रमाण-पत्र जारी करने और उप सरपंच चुनाव तक किसी स्तर पर भी आरक्षण से जुड़ी गलती पकड़ में नहीं आई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान दल भी रवाना हो गया।



प्रत्याशी बोला- जानकारी होती तो पत्नी को लड़वाता

मामले को लेकर राकेश बुनकर का पक्ष भी सामने आया है। उनका कहना है कि उन्हें इस सीट के महिला आरक्षित होने की जानकारी नहीं दी गई थी। अगर उन्हें पहले पता होता कि वार्ड महिला के लिए आरक्षित है, तो वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाते।



राकेश ने यह भी कहा कि निर्वाचन विभाग की ओर से जो भी निर्देश दिए जाएंगे, वे उनका पालन करेंगे। अब यह मामला केवल प्रत्याशी की जानकारी तक सीमित नहीं है। सबसे बड़ा सवाल उन अधिकारियों की भूमिका पर है, जिन्होंने आरक्षण की शर्तों की जांच किए बिना नामांकन स्वीकार किए।



निर्वाचन अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद रिटर्निंग अधिकारी और गढ़ी उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ ने भी इसे गंभीर चूक माना है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी गलती नहीं होनी चाहिए थी। यह कैसे हुआ, इसकी जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।



उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी को मामले से अवगत करा दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी जानकारी भेजी गई है। वहां से मिलने वाले दिशा-निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अब निर्वाचन आयोग के फैसले पर नजर

पालोदा ग्राम पंचायत का यह मामला पंचायत चुनाव में आरक्षण व्यवस्था के पालन और अधिकारियों की जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वार्ड नंबर 7 का चुनाव निरस्त होगा? क्या निर्वाचित वार्ड पंच की सदस्यता पर कार्रवाई होगी? और नामांकन स्वीकार करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी?



Tags:
  • बांसवाड़ा पंचायत चुनाव
  • गढ़ी पंचायत समिति
  • पालोदा ग्राम पंचायत
  • वार्ड नंबर 7
  • अनुसूचित जाति महिला आरक्षण
  • राकेश बुनकर
  • Banswara panchayat election
  • Rajasthan ward reservation error