फर्जी दिव्यांग पत्र से ली सरकारी नौकरी, एसओजी ने 44 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
News In Short
- राजस्थान में फर्जी दिव्यांग और टीएसपी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी पाने पर 44 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज।
- एसओजी ने जयपुर के मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद मामला दर्ज किया।
- सिरोही जिले के 6 कर्मचारी, जिनमें दो यूपी के भी शामिल हैं, फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाए थे।
- फर्जी प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी पाने वाली शिक्षिका की नियुक्ति पहले ही निरस्त की गई।
- एसओजी ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी विभागों में नौकरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की।
News In Detail
राजस्थान में फर्जी दिव्यांग और टीएसपी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मामला सामने आया है। जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में हुई जांच के बाद एसओजी ने 44 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से दो अभ्यर्थी मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। इन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर सिरोही जिले के आबूरोड में सरकारी नौकरी हासिल की थी।
कई जिलों के कर्मचारी शामिल
इस जांच में सिरोही के अलावा जालोर और पाली के कर्मचारी भी शामिल हैं। इन कर्मचारियों की दिव्यांगता एसएमएस मेडिकल कॉलेज में की गई जांच में मानक से कम पाई गई। इसके बाद तीन दिन पहले एसओजी ने इन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच प्रक्रिया शुरू की।
38 कर्मचारियों की मेडिकल जांच
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्यभर के कर्मचारियों के संदिग्ध फर्जी दिव्यांगता प्रमाणपत्र की जांच होनी है। पहली खेप में 38 कर्मचारियों की जांच की गई, जबकि बाकी कर्मचारी जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए थे। एसओजी ने अब उन सभी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
नियुक्ति निरस्त
फर्जी प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी पाने के मामले में एक शिक्षिका की नियुक्ति पहले ही निरस्त की जा चुकी है। एक शिक्षक बार-बार जांच के लिए विभाग द्वारा निर्देशित किए जाने के बावजूद अपनी दिव्यांगता की जांच नहीं करवा रहा और वह स्कूल से अनुपस्थित है। न्यायालय में उसकी रिट याचिका भी खारिज हो चुकी है।
फर्जी प्रमाणपत्र पर एसओजी की कार्रवाई
एसओजी ने सिरोही, पाली, जालोर समेत अन्य जिलों में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों और अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
ये भी पढे़:-
हिरासत में मौत के मामले राजस्थान दूसरे नंबर पर, बिहार पहले स्थान पर
क्यों उखड़े रहते हैं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जानिए उनके सियासी मिजाज का पूरा ब्योरा
पाकिस्तान से 50 करोड़ की हेरोइन की तस्करी, 5 गिरफ्तार
5000 व्यावसायिक शिक्षकों की नौकरी पर तलवार, अनुबंध नहीं बढ़ा तो हो जाएंगे बेरोजगा