ईडी अधिकारी बनकर मांगी 15 लाख की रिश्वत, एसीबी ने रुपए लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Feb 28, 2026, 17:57 IST
Photograph: (the sootr)
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सीकर में एक व्यक्ति से ईडी केस में राहत दिलवाने के नाम पर 13 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी ने स्वयं को ईडी के चंडीगढ़ ऑफिस से संबद्ध बताते हुए ईडी केस से नाम हटवाने के नाम पर 20 लाख रुपए मांगे थे।

News In Short

  • राजस्थान में सीकर में फर्जी ईडी अधिकारी को एसीबी ने पकड़ा।
  • आरोपी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट से 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
  • एसीबी ने आरोपी को 13 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया।
  • जांच में पता चलेगा कि आरोपी का ईडी से क्या संबंध था ।
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जनता से धोखाधड़ी की सूचना देने की अपील की।

News In Detail

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्थान के सीकर जिले में एक बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बनकर वसूली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को ईडी का अधिकारी बताकर एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से लाखों रुपये की रिश्वत की मांग की थी। यह मामला तब सामने आया, जब आरोपी ने खुद को ईडी के सीनियर हेड कांस्टेबल के रूप में पेश किया और वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे की मांगने शुरू कर दिए।



कैसे हुई गिरफ्तारी

आरोपी ने पीड़ित सीए से कुल 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोपी ने वेरिफिकेशन के नाम पर पहले ही 2 लाख रुपये वसूल कर लिए। शनिवार को जब आरोपी शेष बची 13 लाख रुपये की राशि लेने सीकर आया तो जयपुर एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।





ed 1


स्वंय ही परिवादी से किया था संपर्क

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने 30 दिसंबर,2025 को लिखित शिकायत की थी। इसमें बताया था कि वर्ष 2022 में एक निजी कंपनी में निवेश के संबंध में उसके साथ धोखाधड़ी हुई थी। इस संबंध में आरोपी ने परिवादी से संपर्क कर स्वयं को ईडी के चंडीगढ़ के सहायक निदेशक कार्यालय से संबद्ध बताया और प्रकरण से नाम हटवाने एवं राहत दिलवाने के बदले रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने प्रारंभ में 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी और अंतत: 13 लाख रुपये लेने पर सहमति व्यक्त की गई।





ed


रंगे हाथों पकड़ा

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और शनिवार को डीआईजी अनिल कयाल के सुपरविजन में डीएसपी व स्पेशल यूनिट-द्वितीय, विजय सिंह ने ट्रैप कार्यवाही की। ट्रैप के दौरान आरोपी को सीकर के कल्याण सर्कल स्थित होटल अशोका से रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से कुल 13 लाख रुपये की रिश्वत राशि (02 लाख रुपये नगद एवं 11 लाख रुपये अन्य माध्यम से) बरामद की गई। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं कार्रवाई जारी है। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (संशोधित 2018) में केस दर्ज कर अनुसंधान जारी है।



ये भी पढे़:-

शेखावत युग के कानून का भाजपा सरकार में हुआ अंत, मोदी के दौरे से महसूस हुई सियासी तपिश



मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शुष्क मौसम, बढ़ी गर्मी!



कूनो नेशनल पार्क का चीता भटक कर राजस्थान आया, तीन दिन से नहीं किया हैं कोई शिकार



राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे



Tags:
  • जयपुर
  • एसीबी
  • फर्जी ईडी अधिकारी
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट
  • सीकर