दशहरा-दिवाली पर 4 स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, यूपी-बिहार जाने वालों को होगा फायदा

Saurabh Mishra | Sept 15, 2026, 14:28 IST
स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन
दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। चारों ट्रेन का स्टॉपेज जयपुर में रहेगा।

समझें क्या है पूरा मामला

  • दशहरा, दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेन।
  • बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
  • दिल्ली से बिहार तक चलेंगी नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन।
  • वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए नया विकल्प।
  • जानें कौन सी ट्रेन कब और कहां से चलेगी।

ज्योति@ जयपुर। दशहरा और दिवाली के दौरान घर जाने वाले पैसेंजर्स के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों पर ट्रेन्स में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने चार अलग-अलग रूट पर वीकली स्पेशल ट्रेन्स चलाने का फैसला किया। ये स्पेशल ट्रेन अजमेर-रांची, भगत की कोठी-दानापुर, जोधपुर-मऊ और जोधपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेंगी।



खास बात यह है कि चारों ट्रेन का स्टॉपेज जयपुर स्टेशन पर भी रहेगा। इससे जयपुर और आसपास के पैसेंजर्स को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और चेन्नई की तरफ जाने के लिए सफर के अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। त्योहारों के दौरान रेगुलर ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि त्योहारों के दौरान पैसेंजर्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन चारों वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। पैसेंजर्स तय शेड्यूल के अनुसार इन ट्रेन में टिकट बुकिंग कर सकेंगे।



अजमेर-रांची स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर09619 अजमेर-रांची वीकली स्पेशल ट्रेन2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार रात11:05 बजे अजमेरसे रवाना होगी और शनिवार रात1:25 बजे जयपुरपहुंचेगी। जयपुर से 1:35 बजे रवाना होकर रविवार सुबह7:30 बजे रांचीपहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन नंबर09620 रांची-अजमेर स्पेशल ट्रेन4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह हर रविवार सुबह10:50 बजे रांचीसे रवाना होगी और सोमवार दोपहर3:55 बजे जयपुरपहुंचेगी। यहां 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद 4:05 बजे रवाना होकर शाम6:35 बजे अजमेरपहुंचेगी।



इस ट्रेन का स्टॉपेज किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, ब्यौहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरवाडीह, लातेहार, टोरी, लोहरदगा और पिस्का में रहेगा।इस ट्रेन में कुल18 कोचहोंगे। इनमें 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 गार्ड कोच शामिल हैं।



भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर04813 भगत की कोठी-दानापुर वीकली स्पेशल ट्रेन7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी। यह हर बुधवार शाम5:20 बजे भगत की कोठीसे रवाना होकर रात11:05 बजे जयपुरपहुंचेगी। जयपुर से 11:15 बजे रवाना होकर गुरुवार शाम5:45 बजे दानापुरपहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन नंबर04814 दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी। यह हर गुरुवार शाम7:10 बजे दानापुरसे रवाना होगी और शुक्रवार शाम7:30 बजे जयपुरपहुंचेगी। 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद 7:40 बजे जयपुर से रवाना होकर शनिवार रात1:30 बजे भगत की कोठीपहुंचेगी।



इस ट्रेन का स्टॉपेज जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा में रहेगा।ट्रेन में कुल20 कोचहोंगे। इनमें 2 थर्ड एसी, 12 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 गार्ड कोच शामिल हैं।



जोधपुर-मऊ स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर04823 जोधपुर-मऊ वीकली स्पेशल ट्रेन4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। यह हर रविवार शाम5 बजे जोधपुरसे रवाना होगी और रात11 बजे जयपुरपहुंचेगी। जयपुर से 11:10 बजे रवाना होकर सोमवार रात11:40 बजे मऊपहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन नंबर04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेन6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। यह हर मंगलवार सुबह4 बजे मऊसे रवाना होकर बुधवार रात2:15 बजे जयपुरपहुंचेगी। यहां से 2:25 बजे रवाना होकर सुबह8:40 बजे जोधपुरपहुंचेगी।



इस ट्रेन का स्टॉपेज पीपाड़ रोड, गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महवा रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, अयोध्या कैंट, अयोध्या, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद में रहेगा।



इसमें कुल22 कोचहोंगे। इनमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 6 सामान्य और 2 गार्ड कोच शामिल हैं।



जोधपुर-चेन्नई स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर04815 जोधपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वीकली स्पेशल ट्रेन3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। यह हर शनिवार रात9:20 बजे जोधपुरसे रवाना होकर रविवार रात1:55 बजे जयपुरपहुंचेगी। जयपुर से 2:05 बजे रवाना होकर सोमवार रात8 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रलपहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन नंबर04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर स्पेशल ट्रेन6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगी। यह हर मंगलवार शाम5:15 बजे चेन्नईसे रवाना होकर गुरुवार दोपहर2:50 बजे जयपुरपहुंचेगी। जयपुर से 3 बजे रवाना होकर रात8:30 बजे जोधपुरपहुंचेगी।



इस ट्रेन का स्टॉपेज मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, वरंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चीराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और नायडपेटा में रहेगा।



इस ट्रेन में कुल24 कोचहोंगे। इनमें 2 सेकंड एसी, 15 थर्ड एसी, 3 स्लीपर और 2 गार्ड कोच शामिल हैं।



यात्रियों के लिए बढ़ा एक और विकल्प

त्योहारों के दौरान घर जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या बढ़ने से रेगुलर ट्रेन्स में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रेलवे की ओर से चलाई जा रही ये चारों स्पेशल ट्रेन्स यात्रियों के लिए सफर का एक और विकल्प उपलब्ध कराएंगी।



खासकर जयपुर से इन रूट पर जाने वाले पैसेंजर्स को इन ट्रेन्स का फायदा मिलेगा। यात्री टिकट बुकिंग से पहले अपनी ट्रेन का नंबर और यात्रा की तारीख जरूर देख लें। साथ ही सफर से पहले ट्रेन का पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज भी चेक कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।



ये खबर भी पढ़े



राजस्थान में जीतकर भी क्यों हार गई भाजपा, दस में से चार निगमों में ही बहुमत



राजस्थान निकाय चुनाव: गोवा तक पहुंची पार्षदों की बाड़ाबंदी, आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर



भरतपुर में ACB का एक्शन: 30 हजार की रिश्वत लेते असिस्टेंट इंजीनियर गिरफ्तार



कैसे काम करता है भारतीय रेलवे का कंप्लेंट सिस्टम, चलती ट्रेन में ऐसे करें शिकायत





Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • भारतीय रेल
  • रेलवे