पुलिस की मुखबिरी से 400 किलो सोना लूट तक की कहानी, जानिए कैसे 12 वीं पास "बबुआ" बना गैंग का मास्टरमाइंड

Purshottam Kumar Joshi | Feb 12, 2026, 15:56 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान पुलिस ने 400 किलो सोना लूटने वाली गैंग के मास्टरमाइंड बिहार निवासी सुबोध सिंह उर्फ बबुआ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बबुआ को ओडिशा से गिरफ्तार किया। उसने अब 6 राज्यों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

News in Short

  • राजस्थान पुलिस ने बिहार के सुबोध सिंह उर्फ बबुआ को गोल्ड लूट के मामले में गिरफ्तार किया।
  • सुबोध की गैंग ने 10 साल में 6 राज्यों में 400 किलो से ज्यादा सोना लूटा।
  • सुबोध सिंह ने जेल से अपनी गैंग को ऑपरेट करते हुए कई गोल्ड लूट की वारदातों को अंजाम दिया।
  • कांकरोली पुलिस ने उसे ओडिशा से गिरफ्तार किया और राजसमंद कोर्ट में पेश किया।
  • सुबोध सिंह की गैंग ने बड़े ज्वेलर्स और बैंकों को टारगेट किया और नेपाल तथा पश्चिम बंगाल में लूटा हुआ सोना बेचा।

News in Detail

राजस्थान सहित कई राज्यों में गोल्ड लूट गैंग का मास्टर माइंड सुूबोध सिंह उर्फ बबुआ को ओडिशा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी बबुआबिहार का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुबोध और उसकी गैंग ने 10 सालों में 6 राज्यों में 400 किलो से ज्यादा सोना लूटा।



सुबोध सिंह ने 4 राज्यों से लूटा 400 किलो सोना

बिहार के सुबोध सिंह उर्फ बबुआ एक दशक से अधिक समय से गोल्ड लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड था और अब तक 400 किलो से ज्यादा सोना लूट चुका है। उसकी गैंग ने 6 राज्यों में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। हाल ही में, राजसमंद की कांकरोली पुलिस ने उसे ओडिशा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।



सुबोध की गैंग और अपराध की दुनिया

सुबोध सिंह का अपराधी करियर 1996 में बिहार के छोटे-मोटे चोरों के साथ शुरू हुआ। सुबोध सिंह ने अपराध की दुनियां की शुरूआत पुलिस का मुखबिर बन कर शुरू की। इससे बाद धीरे-धीरे उसने बिहार पुलिस और एसटीएफ के स्टाइल को समझ लिया। 2008 में उसने कोलकाता और रायपुर में डकैती की। इसके बाद 2015 में जेल में रहते हुए उसने अपनी गैंग को और मजबूत किया और मुथूट और मणप्पुरम जैसे बड़े ज्वेलर्स को टारगेट किया।



जेल से गैंग ऑपरेट करना

सुबोध सिंह ने जेल में रहते हुए अपने गैंग को और मजबूत किया। वह जेल में नए अपराधियों को भर्ती करता और फिर उन्हें लूट की ट्रेनिंग देता। जेल से बाहर आने के बाद, इन बदमाशों को अपने साथ मिलाकर वह लगातार सोने की लूट की वारदातें करता रहा। उसकी गैंग लूटे गए सोने को नेपाल और पश्चिम बंगाल में ले जाकर गलाती थी और फिर बेच देती थी।



सुबोध सिंह की गिरफ्तारी और कोर्ट पेशी

सुबोध सिंह को 2025 में उड़ीसा पुलिस ने एक गोल्ड लूट के मामले में गिरफ्तार किया और फिर राजस्थान की कांकरोली पुलिस ने उसे ओडिशा से गिरफ्तार कर राजसमंद कोर्ट में पेश किया। इस मामले में कांकरोली पुलिस ने बताया कि सुबोध सिंह के खिलाफ दर्ज मामलों में लूटे गए गोल्ड की अनुमानित तादाद 400 किलो से ज्यादा है।



कांकरोली पुलिस और अन्य गिरफ्तारियां

कांकरोली पुलिस ने 23 अगस्त 2023 को रूपम् गोल्ड ज्वेलर्स से हुई लूट के मामले में भी सुबोध सिंह की गैंग को आरोपी पाया था। इस लूट में चार बाइक सवार बदमाशों ने करीब 3 किलो सोना और 18 लाख रुपये लूटे थे। इसके अलावा, 2022 में उदयपुर के सुंदरवास में मणप्पुरम गोल्ड बैंक लोन शाखा की लूट में भी इसी गैंग का हाथ था।



एमपी में बादलों का डेरा, सुबह और शाम पड़ेगी हल्की ठंड, सीजी और राजस्थान में गर्मी की दस्तक



Tags:
  • राजस्थान
  • पुलिस
  • लूट
  • बिहार
  • गोल्ड
  • ओडिशा
  • मणप्पुरम गोल्ड बैंक
  • रूपम् गोल्ड ज्वेलर्स