गहलोत बोले- मैं नहीं सीएम भजनलाल तिलमिला गए हैं, तिलमिलाहट में मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाए
गहलोत ने कहा कि इस तरह के बयान अनर्गल और कपोलकल्पित हैं। उनके अनुसार अपराधबोध से ग्रसित व्यक्ति ही तिलमिलाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के जोधपुर वाले बयान को इसी तिलमिलाहट का असर बताया।
गहलोत ने कहा- मुझे तो पीड़ा हो रही है क्योंकि मुझे आप पर विश्वास था। अगर मुझे भजनलाल पर विश्वास नहीं होता, मान लो कि इनकी प्रकृति यही होती कि कुछ भी बोलते हैं, तो फिर परवाह नहीं करते। मेरे बारे में बिना सोचे समझे कमेंट किया इसलिए पीड़ा हुई। उन्हें माफी मांगनी चाहिए, मेरे से नहीं तो जनता से मांग लीजिए। वक्त बताएगा जनता क्या जवाब देती है लेकिन जनता जवाब जरूर देगी।
शिखर अग्रवाल के विला का हमने इश्यू बनाया तो सीएम क्या क्या बोल रहे?
गहलोत ने कहा- हम तो आरोप लगाएंगे आपके ऊपर क्योंकि हम विपक्ष में हैं। अगर गलत है, आप खंडन कर दो। सही है तो सुधार कर लो, विपक्ष तो बोलेगा। ये उल्टा कर रहे हैं। हमने मिस्टर अग्रवाल के खिलाफविला खरीदने का मामला आया, उसे इश्यू बनाया। हमारे पास जो मीडिया से फीडबैक आए उसे हमने शेयर किया था।
उसको लेकर आपने ये स्थिति कर दी, आप क्या-क्या बोल रहे हो? आपको खुद को ही पता नहीं, किसी ने लिख के दे दिया दिखता है, जो लिख के दिया आपने बोल दिया। जब आप 5 साल के ही थे उम्र में,तब मेरी दुकान का जिक्र कैसे आया? इसका जवाब भजनलाल दें।
56 साल पहले खाद- बीज की दुकान खोली थी, इन्हें सपना आया क्या उस वक्त क्या हुआ
गहलोत ने कहा- मैंने पहले भी कहा था, मैंने 56 साल पहले खाद-बीज की दुकान खोली थी तब भजनलाल पांच साल के थे। उस दुकान को छह महीने में बंद कर दिया, मुझे छात्रसंघ का चुनाव लड़ना था। पर ये मैं पूछना चाहता हूं कि जब आप दो-तीन साल के या 5 साल के ही होंगे, तब भी आपको क्या मालूम पड़ा कि मैंने वहां पे क्या-क्या किया? आपने मुझ पर नकली खाद बीज के आरोप लगाए, तो इनको क्या सपना आया? ये समझ के परे है।
इस मामले में सीएम भजनलाल खुद डेमेज हुए हैं, यह उनके हित में नहीं हुआ
गहलोत ने कहा- राजस्थान में जो हो रहा है उसकी उम्मीद सीएम भजनलाल से नहीं थी। आपको जिंदगी में चांस मिला है, आप लोकतंत्र का सम्मान करो, और वैसा ही व्यवहार आप विपक्ष से करो। लेकिन जिस प्रकार का व्यवहार इनका हुआ है, मेरे ख्याल से इनके भी इंटरेस्ट में नहीं है।
जो कुछ हुआ है उसमें भजनलालजी खुद डैमेज हुए हैं, ये मैं कह सकता हूं। राजस्थान में आप पब्लिक मं किसी से भी पूछ सकते हो, आप खुद मालूम कर लीजिए, फिर सुधार कर लीजिए, फिर माफी मांग लीजिए। मुझसे मत मांगो आप, पब्लिक से मांग लो।
FAQs
- गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
गहलोत ने कहा कि भजनलाल के बयान अनर्गल और कपोलकल्पित हैं, और उन्होंने इसे भजनलाल की तिलमिलाहट का नतीजा बताया। - गहलोत ने भजनलाल से माफी क्यों मांगने का आग्रह किया?
गहलोत ने कहा कि भजनलाल को उनके बिना सोचे-समझे कमेंट करने के लिए माफी मांगनी चाहिए, और यदि नहीं तो जनता से मांगें, क्योंकि जनता जवाब जरूर देगी। - गहलोत ने भजनलाल के खिलाफ कौन-सा आरोप लगाया है?
गहलोत ने आरोप लगाया कि भजनलाल ने उन पर नकली खाद और बीज का आरोप लगाया, जबकि उन्होंने 56 साल पहले एक दुकानदार के रूप में एक खाद-बीज की दुकान खोली थी।