आईपीएस अंशिका जीवन में पहली बार दिखी सोने से इतनी लकदक, जानिए शादी में क्या-क्या पहने गहने
News In Short
- आईपीएस अंशिका वर्मा और आईपीएस केके विश्नोई शादी को लेकर चर्चा में।
- पारंपरिक राजस्थानी सोने के गहनों से लदी नजर आईं आईपीएस अंशिका वर्मा।
- अंशिका के गहनों में सबसे ज्यादा ध्यान पारम्परिक 'आड़ा' ने खींचा।
- आईपीएस केके विश्नोई पूरी शादी के दौरान सादगी में दिखाई दिए।
- विश्नोई की चांदी के मूठ वाली तलवार ने जरूर लोगों का खींचा ध्यान।
News In Detail
आईपीएस अंशिका अपनी शादी में जिस 'गोल्डन' अंदाज में नजर आईं, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। जीवन भर वर्दी में सख्त दिखने वाली अंशिका पहली बार सिर से पांव तक सोने के गहनों से लकदक दिखीं। उनके जीवन में यह पहला अवसर होगा, जब उन्होंने सोने के इतने जेवरात पहने होंगे। अंशिका राजस्थान के रहने वाले यूपी कैडर के तेजतर्रार आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ शादी बंधन में बंधी हैं। उनके विवाह की रस्में राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर जिले में पूरी हुई।
विश्नोई समाज में है सोने का खास क्रेज
आम तौर पर बिश्नोई समाज की महिलाओं में सोने का काफी क्रेज है। इस समुदाय की महिलाएं सोने से कितनी लकदक होती है, वह खेजड़ली गांव में लगने वाले मेले में देखा जा सकता है। इस मेले में विश्नोई महिलाएं सोने के गहने से लदी दिखती हैं। यह सिर्फ मेले में नहीं, शादियों में भी ऐसा ही दृश्य देखा जा सकता है। आईपीएस अंशिका ने भी अपनी शादी में इसी परंपरा को जीवंत किया।
सबसे अधिक आडा ने खींचा ध्यान
सोने के जेवरातों से लकदक दिखी आईपीएस अंशिका के गहनों में आड़ा ने सभी का ध्यान खींचा। यह एक तरह का नेकलेस है, जिसे पश्चिमी राजस्थान में आडा कहा जाता है। आम तौर पर पश्चिमी राजस्थान में संपन्न घरों की महिलाओं में अभी भी विशेष अवसरों पर इसे पहनने का प्रचलन है। यह गहना महिलाओं की संपन्नता का बखान करता है। यह 250 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक का सोने से बना हुआ होता है। आजकल कुछ महिलाएं पॉलिश चढ़ा आडा भी पहनती हैं।
अंशिका ने सोने का क्या-क्या पहना
आईपीएस अंशिका दुल्हन के रूप में गले में आडा, सिर पर सोने का बोर, टीका, नाक में नथनी, गले में कंठी, हाथों पर बाजूबंद, कलाई में कुनछा, अंगूठी, ललाट पर रकड़ी, कानों में झुमके और कमर में कमरबंद यानी कंधोरा पहने दिखी। साथ ही पांवों में चांदी की पाजेब, बिछिया और कड़े भी पहने नजर आईं।
दूल्हे राजा की सादगी में 'शाही' टच
जहां दुल्हन सोने से चमक रही थीं, वहीं आईपीएस केके विश्नोई ने सादगी को चुना। लेकिन उनकी तलवार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। केके विश्नोई की कमर पर जो तलवार लटकी थी, उसकी मूठ चांदी की थी। पुराने समय में ऐसी बेशकीमती तलवारें केवल राजा-महाराजाओं के पास हुआ करती थीं, जो उनके शौर्य और रुतबे का प्रतीक थीं।
दहेज में लिया एक रुपया
केके बिश्नोई के भाई भजनलाल ने बताया कि उनका परिवार दहेज प्रथा के खिलाफ है। उन्होंने शादी में मात्र एक रुपए का शगुन लिया और पूरी शादी इसी एक रुपए के शगुन के साथ संपन्न की। भजनलाल ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कोई दान-दक्षिणा नहीं ली, क्योंकि उनके लिए दहेज से कहीं अधिक महत्वपूर्ण लड़की की खुशी थी।
कौन हैं IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा?
राजस्थान में बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना के रहने वाले कृष्ण कुमार बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे यूपी के संभल जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। उनकी पहचान एक सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिस अधिकारी के रूप में मानी जाती है। सेवा के दौरान उन्होंने कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई की है और उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान भी मिल चुके हैं।
वहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली अंशिका वर्मा वर्तमान में बरेली में एसपी (SP South) के पद पर तैनात हैं। अंशिका वर्मा अपनी कार्यशैली और पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रोफेशनल छवि और काम की सराहना होती रही है।
दोनों अधिकारियों की मुलाकात सेवा के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय कृष्ण कुमार बिश्नोई एसपी सिटी के पद पर थे और अंशिका वर्मा वहां एएसपी के रूप में कार्य कर रही थीं। इसके बाद दोनों के परिवारों की सहमति से शादी तय हुई।
देखें शादी के खास पल:-
ये भी पढे़:-
IPS केके बिश्नोई ने दहेज में लिया एक रुपये का शगुन, विदाई में मां के गले लग रोई आईपीएस अंशिका वर्मा
30 लाख का पैकेज छोड़ा, पेरिस से लौटे और अब UP के 'सिंघम', यह है IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी
श्वेतांबरी और विक्रम भट्ट के बैंक खाते फिर होंगे चालू, कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में ये दिए आदेश