जयपुर, जोधपुर और कोटा को आज मिलेंगे नए मेयर, निर्दलीय निभा सकते हैं भूमिका
समझें क्या है पूरा मामला
- आज मिलेगा जयपुर को नया महापौर।
- 150 पार्षद करेंगे फैसला, 76 का बहुमत।
- भाजपा से कोठारी, कांग्रेस से मावर मैदान में।
- जोधपुर में कांटे की टक्कर, कोटा में बहुमत।
- निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम।
जयपुर नगर निगम महापौर चुनाव 2026 का सस्पेंस खत्म हो गया है। 19 सितंबर को नामांकन के आखिरी दिन BJP और कांग्रेस दोनों ने अपने पत्ते खोल दिए। BJP ने सुनील कोठारी और कांग्रेस ने सुनीता मावर को अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। चुनाव 25 सितंबर को होना है, जहां सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान और उसी दिन परिणाम आएगा।
4 नामांकन, 2 ही मैदान में
महापौर पद के लिए शनिवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। BJP की ओर से सुनील कोठारी और कांग्रेस की ओर से सुनीता मावर मैदान में हैं। इनके अलावा कांग्रेस की ही सुनीता मैठी और निर्दलीय पार्षद दशरथ अटल ने भी पर्चा भरा था।
हालांकि रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार के अनुसार नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से दो ही उम्मीदवार मैदान में हैं - सुनीता गुप्ता मावर (कांग्रेस) और सुनील कोठारी (BJP)।
BJP ने दिखाई एकजुटता, 95 वोटों का दावा
BJP की ओर से सुनील कोठारी ने नगर निगम मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान महापौर की दावेदारी से जुड़े शैलेंद्र भार्गव, पुनीत कर्णावट और विमल अग्रवाल भी साथ रहे। संभाग प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, बालमुकुंद आचार्य मौजूद रहे।
BJP के पास 150 में से 78 पार्षद हैं, जो बहुमत (76) से ज्यादा है। पार्टी का दावा है कि आधा दर्जन से ज्यादा निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन है और कुल 95 वोट मिलेंगे।
कांग्रेस का दांव - 20 BJP पार्षद संपर्क में
कांग्रेस ने सुनीता मावर पर दांव खेला है। वे आदर्श नगर वार्ड 118 से 676 वोटों से जीती हैं और 20 साल से ज्यादा समय से निगम राजनीति में सक्रिय हैं। OBC वर्ग से आने के कारण कांग्रेस ने महिला और OBC समीकरण साधने की कोशिश की है।
कांग्रेस ने दावा किया है कि 20 भाजपा पार्षद उनके संपर्क में हैं और बहुमत से महापौर बनाएंगे। हालांकि कांग्रेस ने उन नामों का खुलासा नहीं किया है।
कौन हैं सुनील कोठारी
सुनील कोठारी वार्ड 112 से जीते हैं, उन्होंने कांग्रेस के आशीष शर्मा को 905 वोटों से हराया। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 35.87 करोड़ की संपत्ति है और वे 150 पार्षदों में सबसे अमीर पार्षद हैं। तीन दशक से भाजपा संगठन से जुड़े हैं, वैश्य समाज से आते हैं, जयपुर शहर अध्यक्ष रह चुके हैं और संघ पृष्ठभूमि से हैं। निवर्तमान मेयर कुसुम यादव की जगह उन्हें टिकट दिया गया था।
पुनीत कर्णावत के डिप्टी मेयर बनने की चर्चा है।
जोधपुर और कोटा में भी आज मिलेंगे नए मेयर
जोधपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भी आज वोटिंग होगी। मेयर चुनाव में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी में सीधी टक्कर है। कोटा में बीजेपी की तरफ से अनुसुईया गोस्वामी केडिंडेट है और कांग्रेस की तरफ से सुनीता सुमन मेयर प्रत्याशी है।
ये भी पढ़ें:-
अजमेर मेयर चुनाव: क्या खारिज होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? जानिए पूरा सच
भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर
निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस