जयपुर निकाय चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन उमड़ा सियासी सैलाब, 4238 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर निकाय चुनाव में 4,238 उम्मीदवार मैदान में।
- आखिरी दिन 3,549 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन।
- 690 वार्डों के लिए हुई नामांकन प्रक्रिया पूरी।
- जयपुर नगर निगम में 1,253 उम्मीदवारों की दावेदारी।
- 1 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच।
नगरीय निकाय यानी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का कल आखिरी दिन था। जयपुर जिले में 19 निकायों के 690 वार्डों में चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन ही 3,549 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की। तीन दिन चली पूरी नामांकन प्रक्रिया के बाद अब तक कुल 4,238 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
तीन दिनों में कैसे बढ़ी नामांकन की रफ्तार
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को सिर्फ 39 उम्मीदवारों ने 48 नामांकन पत्र भरे थे। दूसरे दिन 29 अगस्त को यह संख्या बढ़कर 650 उम्मीदवारों और 737 नामांकन पत्रों तक पहुंच गई। लेकिन असली रफ्तार आखिरी दिन 31 अगस्त को देखने को मिली, जब 3,549 उम्मीदवारों ने 4,099 नामांकन पत्र भरे। इस तरह तीनों दिन मिलाकर कुल 4,238 उम्मीदवारों ने 4,884 नामांकन पत्र दाखिल किए।
जयपुर नगर निगम की बात करें तो यहां 150 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए 1,253 उम्मीदवार मैदान में आए हैं, जिन्होंने कुल 1,392 नामांकन पत्र भरे हैं। जिले में सबसे ज्यादा दावेदारी जयपुर नगर निगम में ही देखने को मिली। नामांकन के आखिरी दिन सुबह से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसरों के कार्यालयों में उम्मीदवारों की भारी भीड़ लगी रही।
अब आगे क्या होगा
राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक अब सभी नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी। इसके बाद उम्मीदवारों के पास 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस लेने का विकल्प रहेगा। नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद यानी 3 सितंबर दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके एक दिन बाद 4 सितंबर को सभी अंतिम प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
FAQ
- जयपुर जिले में कुल कितने उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है?
तीन दिन चली नामांकन प्रक्रिया में जयपुर जिले के 19 निकायों में कुल 4,238 उम्मीदवारों ने 4,884 नामांकन पत्र भरे हैं। - जयपुर नगर निगम में कितने प्रत्याशी मैदान में हैं?
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 1,253 उम्मीदवारों ने कुल 1,392 नामांकन पत्र भरे हैं। - जयपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन के बाद अब आगे क्या प्रक्रिया होगी?
1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी, इसके बाद अंतिम सूची जारी होगी और 4 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
ये खबर भी पढे़:-
उदयपुर-सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, जानिए शेड्यूल और रूट
अशोक चांदना की वाइफ की गाड़ी ने मचाया तांडव, हादसे में 3 घायल
निकाय चुनाव 2026: कांग्रेस में रायशुमारी बनी खानापूर्ति, विधायकों की चली मनमानी
निकाय चुनाव 2026: जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर नेताओं के रिश्तेदारों पर दांव