आईएसआईएस का हैंडलर गिरफ्तार, युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का हैं आरोप
News In Short
- राजस्थान के जोधपुर में आईएसआईएस से जुड़ा एक हैंडलर गिरफ्तार।
- आरोपी ने सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी विचारधारा के वीडियो शेयर किए।
- आंध्र पुलिस की सूचना पर जोधपुर में गिरफ्तार हुआ 19 साल का जीशान।
- पुलिस ने जीशान के मोबाइल से फर्जी वीडियो और देश-विरोधी कंटेंट रिकवर किए।
- जांच में पता चला कि आरोपी ‘BENX’ नाम के ग्रुप का एडमिन था।
News In Detail
आंध्र प्रदेश पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से ISIS हैंडलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध वीडियो मिले हैं। आरोपी इन वीडियों को सोशल मीडिया ग्रुप्स में शेयर कर युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने की कोशिश करता था। ये वीडियो आईएसआईएस के समर्थन में थे। वह पहले से जेल में बंद आतंकी संगठन से जुड़े अन्य लोगों के संपर्क में भी था।
मामले की शुरुआत और गिरफ्तारी
कुछ दिन पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पुलिस ने ISIS कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया था। उसकी पूछताछ में जोधपुर के युवक जीशान का नाम सामने आया। इसके बाद विजयवाड़ा से पुलिस की टीम जोधपुर पहुंची और सदर बाजार थाना प्रभारी माणक राम की मदद से जीशान को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने कर दिए वीडियो डिलीट
आरोपी युवक ने अपनी चालाकी से अपने मोबाइल से सभी कट्टरपंथी वीडियो और देश-विरोधी कंटेंट को डिलीट कर दिया था, लेकिन पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने डेटा रिकवर कर लिया। जांच में पता चला कि वह 'BENX' नाम के एक सोशल मीडिया ग्रुप का एडमिन था, जिसमें कट्टरपंथी विचारधारा वाले शॉर्ट वीडियो और वॉइस नोट्स अपलोड किए जाते थे।
जुड़ा था कट्टरपंथी विचारधारा से
आरोपी युवक ने स्वीकार किया कि उसे ग्रुप का एडमिन बनाने से पहले एक परीक्षा ली गई थी। इसके बाद, उसने अन्य युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का कार्य शुरू किया। हालांकि, पूछताछ में उसने अब तक कोई अहम जानकारी नहीं दी है। पुलिस का मानना है कि वह करीब दो साल से इस ग्रुप से जुड़ा था।
ग्रुप में सीरिया और अन्य देशों से जुड़े कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इस पुरे नेटवर्क की छानबीन कर रही है। पुलिस की जांच में कई और भी नाम सामने आ सकते हैं।
आरोपी का घरेलू बैकग्राउंड
आरोपी युवक का घर जोधपुर के नई सड़क सोजती गेट नेशनल हैंडलूम के पास स्थित था। कुछ महीने पहले, इस इलाके में एक बिल्डिंग गिरने की घटना भी हुई थी।
ये भी पढे़:-
आरएमसी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा गिरफ्तार, एसओजी का बड़ा एक्शन
पंचायत चुनावों की देरी का दिख रहा असर, 1900 करोड़ की अटकी केंद्रीय मदद
डिलीट सवालों का अब नहीं होगा नेगेटिव असर, पूरे पेपर में बराबर बंटेंगे अंक
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले भजनलाल, दिल्ली में इस साल की यह पहली मुलाकात