जोधपुर नगर निगम: गहलोत के वार्ड में खिला कमल, केंद्रीय मंत्री के गढ़ में जीती कांग्रेस
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों ने चौंकाया।
- दिग्गजों के अपने ही गढ़ में मिली शिकस्त, हुआ बड़ा उलटफेर।
- गहलोत के वार्ड में BJP आगे, शेखावत के इलाके में कांग्रेस जीती।
- वसुंधरा राजे को झटका, झालावाड़ में BJP की करारी हार।
- 309 निकायों की मतगणना जारी, धारा 163 लागू।
नरेश रमेश @ जोधपुर
राजस्थान निकाय चुनाव के परिणामों के आने का क्रम जारी है। इस बीच जोधपुर नगर निगम में चौंकाने वाले रिजल्ट आए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वार्ड में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी आगे चल रहा है, तो वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के इलाके में कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बड़ा झटका लगा है।
वसुंधरा राजे को बड़ा झटका
उधर, झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बड़ा झटका लगा है। वसुंधरा राजे के चुनाव क्षेत्र झालावाड़ में बीजेपी की करारी हार हुई है।
नगर परिषद के 45 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। यहां कांग्रेस ने 45 में से 29 सीटों पर जीत हासिल की है। इन नतीजों के बाद यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है।
जोधपुर नगर निगम चुनाव: बागी और निर्दलीय बने किंगमेकर
जोधपुर नगर निगम चुनावों के परिणाम सामने आने के बाद अब बोर्ड बनाने को लेकर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। चुनाव नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि इस बार नगर निगम में किस पार्टी का मेयर बनेगा और किसका बोर्ड तय होगा, इसकी चाबी पूरी तरह से निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों के हाथों में है।
निर्दलीयों के दम पर टिकेगा सत्ता का ताज
चुनावी आंकड़ों के अनुसार, कई वार्डों में निर्दलीयों और बागियों ने दोनों प्रमुख दलों के समीकरण पूरी तरह बिगाड़ दिए हैं:
कांग्रेस के बागी: 7 कांग्रेस बागी निर्दलीयों ने शानदार जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई है।
भाजपा के बागी: 4 भाजपा बागी निर्दलीयों ने भी अपनी सीटें निकालकर दोनों दलों को चुनौती दी है।
अन्य निर्दलीय व पार्टियां: 6 सीटों पर आरएलपी (RLP) के प्रत्याशी विजयी रहे हैं, वहीं 1 सीट आरबीपी (RBP) के खाते में भी गई है।
प्रमुख विजयी उम्मीदवारों की सूची (वार्ड अनुसार):
| वार्ड नंबर | उम्मीदवार का नाम | पार्टी |
| वार्ड 5 | विशाल जांगिड़ | कांग्रेस (Congress) |
| वार्ड 6 | राजू भाटी | आरएलपी (RLP) |
| वार्ड 19 | दिनेश शर्मा | बीजेपी (BJP) |
| वार्ड 20 | चेतन | कांग्रेस (Congress) |
| वार्ड 22 | विजय कालावत | कांग्रेस (Congress) |
| वार्ड 28 | अफसाना बानो | कांग्रेस (Congress) |
| वार्ड 66 | मीर इरफान | कांग्रेस (Congress) |
| वार्ड 69 | लियाकत रंगरेज | कांग्रेस (Congress) |
| वार्ड 76 | निर्मल नायक | बीजेपी (BJP) |
| वार्ड 81 | विरुप सिंह | बीजेपी (BJP) |
बागियों को मनाने में जुटी कांग्रेस, भाजपा ने भी झोंकी पूरी ताकत
जोधपुर नगर निगम चुनाव परिणामों के बाद 100 वार्डों की तस्वीर साफ होते ही सत्ता का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। आंकड़ों के गणित में इस समय कांग्रेस की दावेदारी बोर्ड बनाने में सबसे प्रबल नजर आ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है।
कांग्रेस के लिए बोर्ड बनाना आसान
100 वार्डों में से कांग्रेस और भाजपा दोनों ही 44-44 सीटों पर बराबरी पर खड़ी हैं, जबकि 11 सीटों निर्दलीय और 1 आरएलपी प्रत्याशियों का कब्जा हुआ है। निगम में बोर्ड बनाने का 'जादुई आंकड़ा' 51 सीटों का है।
कांग्रेस के पाले में उसके 7 बागी विजयी उम्मीदवार मौजूद हैं। यदि कांग्रेस इन 7 बागियों का समर्थन हासिल कर लेती है, तो उसके पास सीटों की संख्या सीधे 51 हो जाएगी और वह बिना किसी अन्य दल की मदद के आसानी से अपना मेयर और बोर्ड बना सकती है।
भाजपा की मुश्किल राह
भाजपा को 51 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अपने 4 बागियों के साथ-साथ 2 अन्य निर्दलीयों और 1 आरएलपी (RLP) प्रत्याशी को अपने पाले में लाना होगा, जो बेहद कठिन चुनौती नजर आ रही है।
(नोट: 50 वार्ड नंबर का परिणाम तकनीकी कारणों से रोका गया है)
बागियों को साधने में जुटी पार्टियां, RLP पर भी डोरे
चुनाव से पहले जिन बागियों को पार्टियों ने निष्कासित कर दिया था, अब सत्ता की चाबी उन्हीं के पास है। कांग्रेस अपने सातों बागियों को घर वापस लाने में लगी है ताकि एकतरफा बोर्ड बनाया जा सके।
वहीं, भाजपा भी साम-दाम-दंड-भेद का सहारा लेकर निर्दलीयों और वार्ड 6 से जीते आरएलपी उम्मीदवार राजू भाटी को रिझाने में पूरी ताकत झोंक रही है। तमाम जोड़-तोड़ की राजनीति के बीच मौजूदा समीकरण यही इशारा कर रहे हैं कि कांग्रेस आसानी से बाजी मारती दिख रही है।
ये भी पढ़ें:-
उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन
निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा