काले झंडे दिखाने मामले में SHO सस्पेंड, एसपी और तहसीलदार का पहले ही चूका है ट्रांसफर

Ashish Bhardwaj | May 31, 2026, 16:59 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के मामले को लेकर अब प्रशासन का एक्शन मोड जारी है। कुचामन सिटी थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आईजी राजेंद्र सिंह ने शनिवार देर रात आदेश जारी किए।

News In Short

  • कुचामन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया।
  • एसपी ज्ञानचंद्र यादव का तबादला और थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग का निलंबन किया गया।
  • आरएलपी कार्यकर्ताओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत दी गई।
  • नावां पुलिस ने रामनिवास पोषक और रमेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।

News In Detail

राजस्थान के कुचामन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को काले झंडे दिखाने के मामले के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। कुचामन सिटी SHO सतपाल सिंह सिहाग को निलंबित कर दिया गया। आईजी ने शनिवार देर रात आदेश जारी किए।



इससे पहले डीडवाना-कुचामन एसपी ज्ञानचंद्र यादव और कुचामन तहसीलदार कैलाश ईनाणिया का तबादला किया गया था। प्रदेशवासी इसे राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं।



जिले के नए एसपी होंगे प्यारेलाल शिवरान

जिला पुलिस अधीक्षक SP ज्ञानचंद यादव की जगह अब प्यारेलाल शिवरान डीडवाना-कुचामन जिले के नए एसपी होंगे। वर्तमान एसपी ज्ञानचंद्र यादव का तबादला सिविल लाइन जयपुर कर दिया गया। उनका त्वरित स्थानांतरण कई चर्चाओं का विषय बना हुआ है।



जमानत के बाद प्रशासन ने लिया तत्काल एक्शन

शुक्रवार को भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित जिला स्तरीय शिविर में शामिल प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के काले झंडे दिखाए जाने पर आरएलपी कार्यकर्ताओं को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर मकराना थाने ले जाया गया।



देर रात कार्यकर्ताओं को कुचामन तहसीलदार के समक्ष पेश कर जमानत दी गई। लेकिन नावां पुलिस ने सुबह होने से पहले ही आरएलपी नेता रामनिवास पोषक और रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पोषक पर पहले भी जयपुर यात्रा के दौरान भाजपा सरकार विरोधी प्रदर्शन करने का आरोप था।



गिरफ्तारी और न्यायिक अभिरक्षा

गिरफ्तार किए गए आरएलपी नेताओं को नावां न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।



लाठीचार्ज से भड़की राजनीतिक चिंगारी

शुक्रवार को कुचामन सिटी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के दौरे के दौरान आरएलपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और सरकार विरोधी नारे लगाए। जवाहर स्कूल के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। यही घटना राजनीतिक विवाद का कारण बनी।



FAQ

  1. कुचामन में काले झंडे दिखाने के बाद प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?
    प्रशासन ने एसपी ज्ञानचंद्र यादव का तबादला, थानाधिकारी सतपाल सिंह सिहाग का निलंबन किया और आरएलपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

ये भी पढे़:-

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी पहुंची स्वर्ण नगरी, ऐतिहासिक धरोहर का करेंगी दीदार



परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाएगी स्पेशल ट्रेन, जानें ट्रेन का टाइम टेबल



एसीबी ने ट्रैफिक एसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लेता था पैसे



मेडिकल बिल और लीव मंजूर करने के नाम पर रिश्वतखोरी, शाखा प्रबंधक गिरफ्तार



Tags:
  • कुचामन
  • मदन राठौड़
  • SP ज्ञानचंद यादव
  • SHO सतपाल सिंह सिहाग