जयपुर में घर की छत बन सकती है आपका किचन गार्डन, 70% सरकारी सब्सिडी पर उगाएं ऑर्गेनिक सब्जियां

Jageshwar Prasad | Published:
जयपुर में छत पर बिना केमिकल सब्जियों की खेती: 70 फीसदी अनुदान, 21 नवंबर तक आवेदन
Chemical-free vegetable cultivation on rooftops in Jaipur: 70% subsidy available; apply by November 21
बढ़ते प्रदूषण और बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त सब्जियों से परेशान शहरवासियों के लिए राज्य सरकार एक बेहद शानदार योजना लेकर आई है। अब जयपुर नगर निगम क्षेत्र के निजी आवासों की छतों पर भी ताजा और बिना केमिकल वाली सब्जियों की खेती की जा सकेगी। इसके लिए सरकार ने स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजनाशुरू की है।

जयपुर के दुर्गापुरा स्थित अंतरराष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (IHITC) ने इस योजना के लिए आवेदन मांगे हैं। संस्थान के उप निदेशक संतोष गुप्ता ने बताया कि इच्छुक नागरिक 21 नवंबर 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। इस योजना में चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके तहत कुल 200 आवेदकों को छत पर खेती करने का मौका दिया जाएगा।



किन्हें नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ?

विभाग ने योजना के लिए पात्रता के नियम बहुत ही स्पष्ट रखे हैं। यह योजना केवल आम नागरिकों के निजी आवासों के लिए ही बनाई गई है।



सरकारी क्वार्टर या सरकारी आवास में रहने वाले कर्मचारी और अधिकारी इस योजना में आवेदन नहीं कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (दुकान, होटल, मॉल), निजी संस्थान या गैर-आवासीय भवन इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे।




लागत और सब्सिडी का पूरा गणित: 70% पैसा देगी सरकार

छत पर आधुनिक तरीके से खेती करने का पूरा सिस्टम लगाने के लिए सरकार की ओर से भारी आर्थिक मदद (सब्सिडी) दी जा रही है।



विवरणराशि / प्रतिशत
रूफ टॉप यूनिट निर्माण की कुल लागत67 हजार 451 रुपए
सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान (70%)47 हजार 216 रुपए
भवन मालिक द्वारा वहन की जाने वाली राशि (30%)20 हजार 235 रुपए

यानी लगभग 67 हजार रुपए के इस पूरे प्रोजेक्ट में आम नागरिक को अपनी जेब से केवल 20 हजार रुपए के आसपास ही खर्च करने होंगे। बाकी करीब 47 हजार रुपए से ज्यादा की राशि राज्य सरकार खुद वहन करेगी।




योजना के लिए 200 वर्ग फीट छत और नल कनेक्शन जरूरी

यदि आप भी इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके घर में कुछ बुनियादी शर्तों का पूरा होना अनिवार्य है:



  • भवन की ऊंचाई: इस योजना में केवल 3 मंजिल तक के निजी भवन ही शामिल किए जाएंगे। इससे ऊंची इमारतों को पात्र नहीं माना जाएगा।
  • खाली जगह: घर की छत पर कम से कम 200 वर्ग फीट का हिस्सा पूरी तरह खाली और धूप वाला होना जरूरी है।
  • पानी की व्यवस्था: पौधों की नियमित सिंचाई के लिए छत पर पानी का नल कनेक्शन होना अनिवार्य है।

हर महीने होगी 4 से 5 हजार रुपए की सब्जियों की बचत

योजना के तहत यदि भवन मालिक अपने इस रूफ टॉप गार्डन की सही तरीके से देखभाल करता है, तो वह अपने परिवार के लिए हर महीने 4 से 5 हजार रुपए तक की ताजा और ऑर्गेनिक सब्जियां आसानी से पैदा कर सकता है। इससे न केवल घर के राशन का बजट कम होगा, बल्कि परिवार को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक सब्जियां भी मिलेंगी।




पूरा सिस्टम, बीज और तकनीकी सलाह देगा IHITC

चयनित आवेदकों को खेती के तकनीकी ज्ञान की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अंतरराष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (IHITC) की ओर से हर कदम पर मदद दी जाएगी:



  • पोर्टेबल फार्मिंग सिस्टम: छत की सीलन से बचाव के लिए आधुनिक पोर्टेबल फार्मिंग सिस्टम और विशेष सॉइल मीडियम (मिट्टी व खाद का मिश्रण) संस्थान की तरफ से लगाया जाएगा।
  • एक साल तक बीज और पौधे: चयनित आवेदक को पूरे एक वर्ष के लिए तीनों मौसमों (सर्दी, गर्मी और बारिश) के अनुसार सब्जियों के उन्नत बीज और पौधे निःशुल्क दिए जाएंगे।
  • तकनीकी सलाह और मेंटेनेंस: संस्थान के विशेषज्ञ समय-समय पर तकनीकी सलाह देंगे और मेंनटेनेंस विजिट की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। हालांकि, रोजाना पानी देने और पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भवन मालिक को स्वयं निभानी होगी।
Tags:
  • जयपुर में किचन गार्डन
  • छत पर खेती योजना
  • रूफ टॉप फार्मिंग योजना
  • स्मार्ट सिटी रूफटॉप खेती
  • 70 प्रतिशत अनुदान छत
  • बिना केमिकल सब्जी
  • Jaipur rooftop farming scheme
  • Smart City rooftop farming Jaipur
  • IHITC Durgapura Jaipur
  • Rajasthan rooftop vegetable scheme