कुंभलगढ़ अभयारण्य के जंगलो में धधक रही भीषण आग, वन्यजीवों पर मंडराया बड़ा संकट
News In Short
- कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में आग ने विकराल रूप लिया, कई क्षेत्रों में फैली।
- तेज हवाओं के कारण अभयारण्य में आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है
- वन्यजीवों के जीवन पर मंडरा रहा है खतरा, सुरक्षित स्थानों की कर रहे हैं तलाश।
- वन विभाग ने आग बुझाने के लिए कार्रवाई की त्वरित, टीमों को किया तैनात।
- प्रशासन ने आमजन से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की हैं अपील।
News In Detail
मुकेश सोनी@पाली
राजस्थान में अरावली पर्वतमाला के कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगी आग अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। आग की शुरुआत बीते दिनों हुई थी। अब यह तेजी से लाटाड़ा नाल, तणी नाल और जाड़ा जोबू की पर्वतमालाओं तक फैल चुकी है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया है। आग लगातार नए क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले रही है। इससे स्थिति और भयावह होती जा रही है।
वन संपदा को हो रहा हैं भारी नुकसान
आग की चपेट में आने से जंगल की बड़ी मात्रा में वन संपदा और सतही घास जलकर नष्ट हो रही है। इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। ये नुकसान सिर्फ पर्यावरण ही नहीं बल्कि स्थानीय जैव विविधता को भी प्रभावित कर रहे हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें सादड़ी कस्बे की ऊंची इमारतों से भी साफ दिखाई दे रही हैं, जो इस घटना की भयावहता को दर्शाता है।
वन्यजीवों की जान को हैं खतरा
इस भीषण आग से क्षेत्र के वन्यजीवों के जीवन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। जंगल में रहने वाले जीव-जंतु आग से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तलाश में भटक रहे हैं, जिससे उनके जीवन पर खतरा बढ़ गया है। आग ने जंगल में निवास कर रहे विभिन्न प्रजातियों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है, और यह पूरे क्षेत्र की पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर रहा है।
वन विभाग और प्रशासन की सक्रियता
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। इस कार्य में स्थानीय टीमों को तैनात किया गया है और आग बुझाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। आग के बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को दूर रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचना देने के लिए आमजन से सहयोग की भी अपील की गई है।
प्रशासन ने की अपिल
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग को सूचना दें। इसके अलावा, आग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है, ताकि वन्यजीवों और वन संपदा की रक्षा की जा सके।