राजस्थान में 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल-सोनिया और प्रियंका समेत कई नामी चेहरे शामिल

Chandresh Sharma | Nov 07, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, राहुल-सोनिया और प्रियंका समेत कई नामी चेहरे शामिल
राजस्थान में भी कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं। सबसे अव्वल राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका गांधी के नाम रखे गए हैं।

JAIPUR. राजस्थान में भी कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 40 नेताओं के नाम हैं। सबसे अव्वल राहुल गांधी, सोनिया और प्रियंका गांधी के नाम रखे गए हैं। उनके अलावा राज बब्बर, कन्हैया कुमार और शशि थरूर को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। सबसे अंतिम नाम राजस्थान कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश का है। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के अलावा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेताओं को भी जगह दी गई है।



राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी नाम



स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं। उनके अलावा केसी वेणुगोपाल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, जितेंद्र सिंह, मधुसूदन मिस्त्री, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मोहन प्रकाश, प्रताप सिंह बाजवा और शकील अहमद खान समेत शक्ति सिंह गोहिल का नाम भी शामिल किया गया है।



युवा नेताओं को भी तरजीह



स्टार प्रचारकों की लिस्ट में युवा नेताओं अमरिंद्र सिंह राजा, जिग्नेश मेवानी, बीवी श्रीनिवास, नीरज कुंदन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ और अमृता धवन को भी जगह दी गई है। राजस्थान में गोविंद राम मेघवाल, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर और प्रमोद जैन भाया को भी सिलेक्ट किया गया है।



Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • List of star campaigners of Congress released
  • many leaders including Gandhi family included
  • 40 leaders including Gehlot-Pilot from Rajasthan
  • कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी
  • गांधी परिवार समेत कई नेता शामिल
  • राजस्थान से गहलोत-पायलट समेत 40 नेता